Author : Bhardwaj Mandi. (HP) Mandi. HP
बिलासपुर में आयोजित एक प्रेसवार्ता में हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी परिषद के प्रदेश संयोजक शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि एचआरटीसी के स्वर्ण जयंती वर्ष से लेकर अब तक पेंशनरों को समय पर पेंशन नहीं मिल पाई है। वहीं, सेवारत कर्मचारियों को भी नियमित रूप से वेतन, ओवरटाइम और रात्रि भत्ता नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान देकर जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि कर्मचारियों और पेंशनरों को उनका हक मिल सके।
शंकर सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि वर्तमान प्रदेश सरकार एचआरटीसी पेंशनरों के साथ जानबूझकर भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि जहां प्रदेश के अन्य पेंशनरों को हर महीने की पहली तारीख को पेंशन मिल जाती है, वहीं परिवहन निगम के पेंशनरों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। यह स्थिति वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेहद परेशान करने वाली है।
उन्होंने यह भी कहा कि व्यवस्था परिवर्तन की बात करने वाली सरकार ने अब तक पेंशनरों की समस्याओं को लेकर कोई नीतिगत निर्णय नहीं लिया है और न ही उनकी कोई बैठक बुलाई गई है। इस कारण परिवहन पेंशनर लगातार आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
प्रदेश संयोजक ने कहा कि बढ़ती उम्र में पेंशनरों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है और वे कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि पेंशन भुगतान और कर्मचारियों के वेतन से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि एचआरटीसी कर्मचारी और पेंशनर सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।
सरोत्री के प्रिंस प्राशर का एनआईटी हमीरपुर में एमटेक के लिए ...
Prince Prashar का NIT Hamirpur में M.Tech चयन, Electrical Engineering में मिली जगह, परिवार और गांव म
चैल अभ्यारण्य में पहली बार दिखा इंडियन रोलर, कैमरे में तस्वी...
हिमाचल के चैल अभ्यारण्य में पहली बार Indian Roller दिखा। नीलकंठ की तस्वीर कैमरे में कैद, पक्षियों की
राधन शर्मा का सीडीएस से चयन, भारतीय सेना में बनेंगे लेफ्टिने...
कांगड़ा के राधन शर्मा का CDS के जरिए चयन, प्रशिक्षण के बाद बनेंगे लेफ्टिनेंट। गांव और क्षेत्र में खु
पंजाब बंद आज: मोहाली-चंडीगढ़ में स्कूल बंद, यातायात पर असर...
Punjab Bandh Today के दौरान मोहाली-चंडीगढ़ में स्कूल बंद, हाईवे और बाजार प्रभावित होने की आशंका। पुल
मणिमहेश यात्रा के लिए 25 अगस्त से शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा...
मणिमहेश यात्रा 2026 के लिए 25 अगस्त से Helicopter Service शुरू होगी। होली से गौरीकुंड तक किराया 6255
शुभमन गिल के पास श्रीलंका टेस्ट में इतिहास रचने का मौका...
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में Shubman Gill 157 रन बनाकर WTC में 3000 रन पूरे कर सकते हैं। ऐसा करने वाले व
मणिमहेश यात्रा 2026: पंजीकरण जरूरी, प्लास्टिक और तंबाकू पर र...
Manimahesh Yatra 2026 में श्रद्धालुओं के लिए Registration अनिवार्य, छोटे प्लास्टिक पैकेट और बोतलों प