हमीरपुर के पनोह वार्ड में अनिता कुमारी का चुनाव प्रचार तेज, लोगों से कर रहीं संपर्क
हमीरपुर के पनोह वार्ड में अनिता कुमारी का चुनाव प्रचार तेज, लोगों से कर रहीं संपर्क

Author : Rajneesh Kapil Hamirpur

May 21, 2026 5:59 p.m. 738

हमीरपुर जिले के पनोह जिला परिषद वार्ड में चुनावी माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। इसी बीच जिला परिषद उम्मीदवार अनिता कुमारी ने अपना चुनाव प्रचार काफी तेज कर दिया है। वह लगातार वार्ड की विभिन्न पंचायतों का दौरा कर रही हैं और लोगों से सीधे जनसंपर्क कर रही हैं। इस दौरान उन्हें ग्रामीणों का अच्छा समर्थन मिल रहा है और लोग उनके अभियान में रुचि दिखा रहे हैं।

अनिता कुमारी ने बताया कि वह अब तक लगभग नौ पंचायतों का दौरा कर चुकी हैं और हर जगह उन्हें जनता का भरपूर प्यार और सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उनका चुनाव प्रचार अब तेजी पकड़ चुका है और लोगों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, जिससे उनका हौसला और बढ़ रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो वह सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को हर गांव तक पहुंचाने का काम करेंगी। उनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मजबूत करना और लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। अपने चुनावी एजेंडे के बारे में बताते हुए अनिता कुमारी ने कहा कि वह महिला सशक्तिकरण, युवाओं को नशे से दूर रखने, हर पंचायत में खेल मैदान विकसित करने और सड़कों, रास्तों तथा पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगी।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे चुनाव में नंबर एक पर ताला-चाभी चुनाव चिन्ह पर वोट डालकर उनके विकास कार्यों में सहयोग करें। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह भाजपा की समर्पित कार्यकर्ता हैं और क्षेत्र में भाजपा समर्थित विचारधारा को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जनता सब जानती है और इस बार उन्हें पूरा विश्वास है कि लोग उनके साथ खड़े होंगे। अनिता कुमारी ने विश्वास जताया कि जनता के आशीर्वाद से वह जिला परिषद में पहुंचकर पनोह वार्ड को एक मॉडल वार्ड बनाने का काम करेंगी, जहां हर गांव में समान विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #हमीरपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं का इंतजार जारी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, किन्नर कैलाश यात्रा जारी रखने के आदेश 26 जुलाई से शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन आइस स्केटिंग ट्रॉफी में चयन दादा से पोती तक कायम रही निशानेबाजी की विरासत, प्रदेश का बढ़ाया मान पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी का बड़ा दावा, पाक क्रिकेट टीम पर लगे गंभीर आरोप राम मंदिर चढ़ावा मामले में आज आएगी SIT की फाइनल रिपोर्ट, हो सकते हैं बड़े खुलासे 15 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, भरवाने से पहले देखें रेट