Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
जिला हमीरपुर में होने वाले पंचायत चुनावों को लेकर चुनावी प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डों, सभी 6 पंचायत समितियों के 119 वार्डों और 242 ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान तथा वार्ड सदस्यों सहित कुल 1860 पदों के लिए होने वाले तीन चरणों के चुनावों में दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
जिला प्रशासन के अनुसार कुल 5333 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जिनकी विस्तृत जांच की गई। जांच प्रक्रिया मंगलवार सुबह शुरू की गई थी, जिसे अब पूरा कर लिया गया है। इस दौरान कुल 52 नामांकन पत्रों को विभिन्न कारणों से रद्द कर दिया गया, जबकि 5281 नामांकन पत्र सही पाए गए और उन्हें मान्य घोषित किया गया।
रद्द किए गए नामांकन पत्रों में जिला परिषद सदस्य के 3, बीडीसी सदस्य के 4, पंचायत प्रधान के 11, उपप्रधान के 4 और पंचायत सदस्य के 30 नामांकन पत्र शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि सभी मामलों की गहन जांच के बाद ही यह निर्णय लिया गया है, ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि उम्मीदवारों को नामांकन वापसी के लिए 14 और 15 मई का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन वापस ले सकते हैं। 15 मई की शाम को सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी। 26 मई को 83 पंचायतों में, 28 मई को 82 पंचायतों में और 30 मई को 77 पंचायतों में मतदान होगा। सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग करवाई जाएगी। पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे।
वहीं पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गिनती 31 मई को सुबह 9 बजे सभी ब्लॉक मुख्यालयों में शुरू होगी। प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं ताकि चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें। जिला प्रशासन के अनुसार इस बार कुल 3,63,699 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,83,851 महिलाएं और 1,79,846 पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा थर्ड जेंडर के 2 मतदाता भी सूची में दर्ज हैं, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेंगे। प्रशासन ने सभी प्रत्याशियों और मतदाताओं से चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है ताकि चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट