हमीरपुर में 79वां हिमाचल दिवस समारोह, कुलदीप पठानिया ने फहराया तिरंगा
हमीरपुर में 79वां हिमाचल दिवस समारोह, कुलदीप पठानिया ने फहराया तिरंगा

Author : Rajneesh Kapil Hamirpur

April 15, 2026 3:47 p.m. 197

हिमाचल प्रदेश का 79वां हिमाचल दिवस बुधवार को हमीरपुर में पूरे हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग, छात्र-छात्राएं और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई, जिसके बाद उन्होंने भव्य परेड की सलामी ली। परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड्स, एनसीसी, एनएसएस, वन मित्र, आपदा मित्र, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी और विशेष बच्चों के स्कूल की टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया, जिसे देखकर उपस्थित लोगों ने तालियों से स्वागत किया।

मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह पठानिया ने सभी जिलावासियों को हिमाचल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिन उन स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों को नमन करने का अवसर है, जिनके त्याग और बलिदान से हिमाचल प्रदेश एक अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया और आज विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश के गठन के ऐतिहासिक सफर का उल्लेख करते हुए कहा कि 15 अप्रैल 1948 को चीफ कमिश्नर राज्य के रूप में हिमाचल का गठन हुआ था और इसके बाद विभिन्न चरणों से गुजरते हुए यह पूर्ण राज्य बना। उन्होंने प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाई.एस. परमार के योगदान को भी याद किया, जिनकी दूरदृष्टि से राज्य के विकास की मजबूत नींव रखी गई।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में प्रदेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं, जिनका उद्देश्य समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाना है। उन्होंने विशेष रूप से सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों का उल्लेख किया और कहा कि राज्य सरकार ने ऐसी योजनाएं शुरू की हैं, जिनकी पहले कल्पना भी नहीं की गई थी। उन्होंने कहा कि सुख आश्रय योजना के माध्यम से निराश्रित बच्चों को बड़ा सहारा मिला है और आपदा प्रभावितों के लिए विशेष राहत पैकेज जारी किए गए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि आर्थिक चुनौतियों के बावजूद प्रदेश सरकार विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही है। राजस्व घाटा और वित्तीय दबावों के बावजूद राज्य ने कई क्षेत्रों में प्रगति दर्ज की है। कार्यक्रम के अंत में विधानसभा अध्यक्ष ने परेड में भाग लेने वाले प्रतिभागियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। पूरे आयोजन में देशभक्ति और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत माहौल देखने को मिला।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #हमीरपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
कांगड़ा में सड़क हादसा, ओवरटेकिंग के दौरान ट्रैक्टर चालक ने खोया संतुलन बनोगी कोठी में देव रथ खींचने का दृश्य बना आकर्षण, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा जवानों के अपमान पर हिमाचल देव सेना का बड़ा बयान, दोषियों पर कार्रवाई की मांग हिमाचल दिवस पर सीएम सुक्खू ने राज्य स्तरीय पुरस्कार देकर उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित 79वें हिमाचल दिवस पर किन्नौर में भव्य समारोह, सीएम सुक्खू ने की बड़ी घोषणाएं किन्नौर के कल्पा में सीएम सुक्खू का दौरा, स्कूल और हॉस्टल निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश दिए ऊना के दुलैहड़ गांव में 27 वर्षीय युवक ने घर में फंदा लगाकर दी जान, जांच जारी पूण्डीर ऋषि के नए पालसरा बने हीरालाल, सैंज घाटी में खुशी और आस्था का माहौल