हमीरपुर में 60 मिलीग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, कार जब्त
हमीरपुर में 60 मिलीग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, कार जब्त

Post by : Himachal Bureau

Sept. 14, 2026 5:01 p.m. 123

हमीरपुर, 14 सितंबर। सदर थाना पुलिस ने पक्का भरो क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को कथित तौर पर चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 60 मिलीग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम और युवकों के बीच हुई झड़प में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह राणा और हैड कांस्टेबल ललित कुमार घायल हो गए।

संदिग्ध कार देखकर पुलिस को हुआ शक

पुलिस के अनुसार रविवार शाम सदर थाना की टीम पक्का भरो क्षेत्र में गश्त कर रही थी। निर्माणाधीन बस अड्डे के पास सड़क किनारे एक कार खड़ी दिखाई दी, जिसमें दो युवक बैठे थे। पुलिस वाहन को देखकर दोनों ने कथित तौर पर सिर नीचे कर लिए, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस टीम जब कार के पास पहुंची तो आरोपियों ने वाहन स्टार्ट कर वहां से निकलने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने कार को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह राणा और हैड कांस्टेबल ललित कुमार ने वाहन को रोकने के लिए हस्तक्षेप किया। पुलिस के मुताबिक इस दौरान कार का शीशा टूट गया और दोनों पुलिसकर्मियों के बाजुओं पर चोटें आईं।

Read Also: हमीरपुर में 150 पदों पर भर्ती, 18 सितंबर को रोजगार कार्यालय में इंटरव्यू

दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज

पुलिस ने दोनों युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया। उनकी पहचान शुभम ठाकुर (30), निवासी कुठेड़ा, हमीरपुर और विराज, निवासी वार्ड नंबर 7, हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन और कार को कब्जे में लिया है। प्रारंभिक जांच में मोबाइल फोन से मिली कुछ चैट को संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस अब इन चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा सके।

ब्लड सैंपल एफएसएल भेजे गए

पुलिस ने दोनों युवकों के ब्लड सैंपल भी सुरक्षित किए हैं, जिन्हें जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैब भेजा गया है। पुलिस बरामद पदार्थ और अन्य साक्ष्यों की जांच के साथ पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

एएसपी राजेश उपाध्याय के अनुसार दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले में नशे की सप्लाई से जुड़े संभावित संपर्कों की भी जांच कर रही है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से नशे के खिलाफ कार्रवाई में सहयोग करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि नशे की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस के साथ आम लोगों का सहयोग भी जरूरी है।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #हमीरपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता