गौडा नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत जांच में जुटी पुलिस
गौडा नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत जांच में जुटी पुलिस

Post by : Himachal Bureau

Feb. 2, 2026 11:33 a.m. 2304

रविवार को हमीरपुर शहर के गौडा क्षेत्र में संचालित एक नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक सरकाघाट क्षेत्र से ताल्लुक रखता था। युवक की मौत के कारणों को लेकर सदर थाना पुलिस जांच में जुट गई है।

मृतक की पहचान साहिल ठाकुर (29) पुत्र निवासी लोअर बरोट फतेहपुर, तहसील सरकाघाट, जिला मंडी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक के परिजनों ने 27 जनवरी को उसे गौडा में संचालित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया था।

रविवार दोपहर को युवक को नशा मुक्ति केंद्र में अचेत अवस्था में पाया गया। इसकी सूचना मिलते ही केंद्र के संचालकों द्वारा युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने तुरंत पुलिस टीम को मौके पर भेजा। रविवार शाम को पुलिस की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

नशा मुक्ति केंद्र में युवक की अचानक हुई मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामले की पुष्टि एएसपी राजेश उपाध्याय ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #हमीरपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता