Post by : Himachal Bureau
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बीते तीन वर्षों के दौरान रोजगार के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जॉब ओरिएंटेड सोशल नेटवर्किंग साइट लिंक्डइन द्वारा जारी ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), वेडिंग प्लानिंग, हॉर्टीकल्चर और ब्रांड मैनेजमेंट जैसे सेक्टर सबसे तेजी से बढ़ते जॉब सेगमेंट बनकर उभरे हैं।
लिंक्डइन ने यह सर्वे दिल्ली के रोजगार बाजार के आंकड़ों के आधार पर जारी किया है, जिसमें राजधानी में सबसे अधिक मांग वाले शीर्ष 10 जॉब प्रोफाइल सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार AI इंजीनियर और AI डायरेक्टर जैसी भूमिकाओं में जबरदस्त वृद्धि देखी गई है, हालांकि इन क्षेत्रों में पुरुषों की हिस्सेदारी अधिक है।
रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि अकाउंटिंग कोऑर्डिनेटर और रेगुलेटरी कंप्लायंस एनालिस्ट जैसी नौकरियों में वित्तीय प्रबंधन और कानूनी अनुपालन से जुड़े कौशल की मांग बढ़ी है। वहीं ब्रांड डिजाइनर के क्षेत्र में पुरुष और महिला उम्मीदवारों की भागीदारी लगभग समान रही।
दिलचस्प रूप से वेडिंग प्लानिंग एक ऐसा क्षेत्र रहा, जहां महिलाओं का वर्चस्व देखने को मिला। इसके अलावा फ्लीट मैनेजर, सेल्स प्रेसिडेंट, हॉर्टीकल्चरिस्ट और सप्लाई चेन डायरेक्टर जैसे पदों पर भी नियुक्तियां तेजी से हुईं, लेकिन इनमें अधिकांश पदों पर पुरुषों की संख्या अधिक रही।
रिपोर्ट यह भी दर्शाती है कि दिल्ली का जॉब मार्केट टेक्नोलॉजी और सर्विस सेक्टर के साथ-साथ पारंपरिक क्षेत्रों जैसे हॉर्टीकल्चर और इवेंट मैनेजमेंट की ओर भी तेजी से बढ़ रहा है, जिससे भविष्य में रोजगार के नए अवसर खुलने की संभावना है।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट