बनीखेत के वार्ड नंबर-7 में घर में चोरी लाखों के गहने ले उड़े चोर
बनीखेत के वार्ड नंबर-7 में घर में चोरी लाखों के गहने ले उड़े चोर

Post by : Himachal Bureau

Feb. 2, 2026 11:46 a.m. 2595

नगर पंचायत बनीखेत के वार्ड नंबर 7 में चोरों ने एक मकान में सेंधमारी कर सोने के गहने चोरी कर लिए। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता महिला भारती ठाकुर निवासी मंडला जिला कठुआ, जम्मू-कश्मीर ने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए सोने के जेवरात की कुल कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये है। वह बीते दिन अपने पति के साथ बनीखेत स्थित अपने मायके आई थीं।

महिला ने बताया कि जब वे घर पहुंचीं तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया गया। इसके बाद जब उन्होंने मकान के अंदर जांच की तो अलमारी से 45 ग्राम सोने के गहने गायब मिले।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में भी जांच की जा रही है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने की है।

उन्होंने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #चंबा
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता