Post by : Himachal Bureau
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच करीब 45 मिनट तक लंबी बैठक हुई। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं और भारतीय जनता पार्टी अभी से अपनी रणनीति को मजबूत करने में जुट गई है। लोकसभा चुनाव में यूपी में मिले झटके के बाद पार्टी कोई भी जोखिम लेने के मूड में नहीं है, ऐसे में इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश से जुड़े राजनीतिक हालात, संगठनात्मक विषयों, आगामी चुनावी रणनीति और केंद्र व राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और संगठनात्मक फेरबदल को लेकर भी विचार-विमर्श किए जाने की बात सामने आ रही है। पार्टी नेतृत्व आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर भी सक्रिय रूप से योजना बना रहा है।
इस भेंट को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के बीच आपसी संवाद और समन्वय को और मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इससे पहले भी दिल्ली दौरे के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों और संगठन के बीच तालमेल, साथ ही विधायकों की नाराजगी जैसे मुद्दे भी पार्टी के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में पार्टी के कुछ नेताओं और विधायकों की नाराजगी की खबरें सामने आई थीं। ऐसे में नेतृत्व का फोकस संगठन को एकजुट रखने और असंतोष को दूर करने पर है। हाल के दिनों में मुख्यमंत्री योगी की प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के विधायकों से लगातार मुलाकातों को भी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
राजनीतिक गलियारों में इस बैठक को लेकर अटकलों का दौर तेज है, क्योंकि माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार और सांगठनिक बदलाव हो सकता है। खास बात यह है कि इस दौरान दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी दिल्ली में मौजूद हैं। सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट में खाली पड़े पदों को भरने, नए चेहरों को शामिल करने और कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव को लेकर जल्द अंतिम फैसला लिया जा सकता है।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट