गोवा नाइट क्लब में भीषण आग, धमाके के बाद मचा हड़कंप; 25 लोगों की मौत
गोवा नाइट क्लब में भीषण आग, धमाके के बाद मचा हड़कंप; 25 लोगों की मौत

Post by :

Dec. 7, 2025 1:46 p.m. 2519

गोवा के अरपोरा क्षेत्र में मौजूद एक लोकप्रिय नाइट क्लब में शुक्रवार रात बड़ा हादसा हो गया। देर रात अचानक लगी भीषण आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय क्लब में पर्यटकों की मौजूदगी थी, जिनमें विदेशी पर्यटक भी शामिल थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग लगने से पहले तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि आवाज गाड़ी के टायर फटने जैसी थी, जिसके बाद कुछ ही सेकंड में ऊंची लपटें क्लब से उठने लगीं। कई लोगों का अनुमान है कि सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से यह बड़ा हादसा हुआ, हालांकि आग के सही कारणों की जांच अभी जारी है।

क्लब के सिक्योरिटी गार्ड संजय कुमार गुप्ता के मुताबिक, हादसा ठीक उस समय हुआ जब क्लब में भीड़ बढ़नी शुरू होने वाली थी। क्लब रात 10 बजे खुलता है और आधी रात के बाद डीजे डांसर और पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफा होता है। गार्ड का कहना है कि अगर आग कुछ देर बाद लगती, तो मृतकों का आंकड़ा और भी ज्यादा हो सकता था।

स्थानीय निवासी बताते हैं कि रात में अक्सर पटाखों की आवाज सुनाई देती है, इसलिए शुरुआती धमाका किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन कुछ ही मिनटों में एंबुलेंस और पुलिस वाहनों को तेजी से क्लब की ओर जाते देखा गया। देखते ही देखते क्लब पूरा धुएं और आग की लपटों में घिर गया।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए गोवा के बीजेपी विधायक माइकल लोबो ने कहा,

“यह गोवा में पहली बार इतना भयानक हादसा हुआ है। पर्यटक गोवा को सुरक्षित मानते हैं। हमें सभी क्लबों की सुरक्षा दोबारा जांचनी होगी, ताकि ऐसी त्रासदी दोबारा न हो।”

गोवा के डीजीपी आलोक कुमार ने बताया कि रात 12:04 बजे कंट्रोल रूम को आग की सूचना मिली। पुलिस, दमकल और एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू कर दिया गया। आग पर काबू पा लिया गया है और सभी शव बरामद कर लिए गए हैं।

फिलहाल, प्रशासन ने घटनास्थल को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम आग के कारणों की जांच में जुटी है। शुरुआती जांच टीम यह समझने की कोशिश कर रही है कि क्या सिलेंडर विस्फोट या किसी अन्य तकनीकी खराबी ने इस त्रासदी को जन्म दिया।

#ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #गोवा
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
सरोत्री के प्रिंस प्राशर का एनआईटी हमीरपुर में एमटेक के लिए चयन चैल अभ्यारण्य में पहली बार दिखा इंडियन रोलर, कैमरे में तस्वीर कैद पंजाब बंद आज: मोहाली-चंडीगढ़ में स्कूल बंद, यातायात पर असर मणिमहेश यात्रा के लिए 25 अगस्त से शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा शुभमन गिल के पास श्रीलंका टेस्ट में इतिहास रचने का मौका मणिमहेश यात्रा 2026: पंजीकरण जरूरी, प्लास्टिक और तंबाकू पर रोक मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यताएं चंबा मिंजर मेला समापन समारोह में CM सुक्खू करेंगे अध्यक्षता, कई सौगातें