सुजानपुर और भोटा Nagar Nigam चुनाव अपडेट, वोटिंग 17 मई को

Post by : Himachal Bureau

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में सुजानपुर और भोटा नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने नया अपडेट जारी किया है। जिला उपायुक्त (DC) हमीरपुर ने चुनाव की पूरी तारीखों का शेड्यूल घोषित कर दिया है। चुनाव प्रक्रिया के अनुसार नामांकन 29 अप्रैल, 30 अप्रैल और 2 मई को भरे जाएंगे। इसके बाद 4 मई को सभी नामांकनों की जांच (स्क्रूटनी) होगी। जांच पूरी होने के बाद 6 मई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।

सबसे अहम दिन 17 मई रहेगा, जब दोनों नगर निकायों में मतदान कराया जाएगा। इसी दिन वोटों की गिनती भी की जाएगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। भोटा नगर निकाय में करीब 1100 मतदाता हैं, जबकि सुजानपुर नगर निकाय में लगभग 5600 मतदाता मतदान करेंगे। दोनों क्षेत्रों में आचार संहिता लागू कर दी गई है और प्रशासन चुनाव की तैयारियों में जुटा हुआ है।

प्रशासन ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराए जाएं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को भी मजबूत किया जा रहा है ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

April 25, 2026 5:15 p.m. 369
#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #हमीरपुर
देखें खास वीडियो
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
रोहड़ू में वृद्धावस्था पेंशन में फर्जीवाड़ा, कम उम्र के लोग उठा रहे लाभ हिमाचल में नशा तस्करों पर कार्रवाई, सोलन-बद्दी में तीन आरोपी गिरफ्तार अंब गांव में शादी से पहले युवती गायब, परिजनों के आरोपों से मामला हुआ गंभीर हिमाचल के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें खराब, तापमान में तेज गिरावट दर्ज