Post by : Himachal Bureau
सोमनाथ मंदिर भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से पहला और सबसे प्राचीन माना जाता है। यह मंदिर समुद्र के किनारे स्थित है और केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और दृढ़ता का प्रतीक भी है।
इतिहास में दर्ज है कि सोमनाथ मंदिर पर कई बार आक्रमण हुए। कुल 16 बार इस मंदिर को तोड़ने का प्रयास किया गया। आक्रमणकारी कई बार मंदिर को विध्वंस करने में सफल हुए, लेकिन हर बार यह मंदिर फिर से पुनर्निर्मित किया गया।
भारत की आज़ादी के बाद, सरदार वल्लभभाई पटेल, जामनगर के महाराजा जाम साहब, के. एम. मुंशी और डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने संकल्प लिया कि सोमनाथ मंदिर को फिर से भव्य और गौरवशाली रूप में स्थापित किया जाएगा। इस प्रयास के बाद यह मंदिर वर्तमान में अपनी ऐतिहासिक और धार्मिक महिमा के साथ खड़ा है।
सोमनाथ मंदिर आज यह संदेश देता है कि नाश करने वाले की शक्ति अस्थायी होती है, लेकिन निर्माण और पुनर्निर्माण करने वालों की शक्ति स्थायी होती है। यहाँ हर वर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन और पूजा के लिए आते हैं। मंदिर में समुद्र के किनारे स्थित Jyotirling और मंदिर की भव्य वास्तुकला इसे भारत का प्रमुख धार्मिक स्थल बनाती है।
मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यता...
Maa Ashapuri Temple: पांडव काल से जुड़ा मंदिर इतिहा
चंबा मिंजर मेला समापन समारोह में CM सुक्खू करेंगे अध्यक्षता,...
चंबा मिंजर मेला 2026 के समापन समारोह में CM Sukhu शामिल होंगे, मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन समेत कई विका
किन्नर कैलाश यात्रा शुरू, पहले दिन 115 श्रद्धालुओं ने किया प...
Himachal News: Kinner Kailash Yatra शुरू, पहले दिन 115 श्रद्धालु रवाना। Online Registration जारी, Fi