Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेन्द्र राणा पर एक बार फिर नकारात्मक राजनीति करने के आरोप लगे हैं। कांग्रेस नेता विवेक कटोच ने कहा कि राणा अब सरकारी अधिकारियों की वैध पदोन्नतियों पर भी सवाल उठाकर बेवजह विवाद खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत कुछ अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर जानबूझकर भ्रम फैलाया जा रहा है।
विवेक कटोच ने स्पष्ट किया कि सरकारी अधिकारियों की पदोन्नति पूरी तरह संवैधानिक और विभागीय प्रक्रिया के तहत होती है, जिसमें वरिष्ठता, योग्यता, सेवा रिकॉर्ड और डीपीसी की भूमिका होती है। इसमें किसी भी प्रकार का राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होता। उन्होंने कहा कि राणा के बयान भ्रामक हैं और निजी स्वार्थ से प्रेरित नजर आते हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि पूर्व विधायक को किसी प्रक्रिया पर संदेह है तो वे सबूतों के साथ सामने आएं, अन्यथा उन्हें गलत बयानबाजी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
ब्राहलड़ी और डुढाणा में जल्द बनेंगी संपर्क सड़कें, लगेंगे है...
हमीरपुर के ब्राहलड़ी और डुढाणा में संपर्क सड़कें व हैंडपंप जल्द बनेंगे। सुनील शर्मा बिट्टू ने स्कूल
सदियों पुरानी देव परंपरा के तहत चूड़धार रवाना हुए विजट महारा...
देवउत्थान एकादशी पर सरांह से चूड़धार रवाना हुए देव विजट महाराज, शिरगुल मंदिर में होगा पारंपरिक शाही
हमीरपुर महाविद्यालय के चार विद्यार्थियों ने निर्वाचन प्रतियो...
Hamirpur News: राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के चार विद्यार्थियों ने जिला निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता