Author : Gopal Dutt Sharma
सिरमौर जिले के राजगढ़ में स्थित लगभग 37 साल पुराने 33 केवी Substation का अब Modernization किया जाएगा। इस काम में लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत आएगी और यहां आधुनिक VCB (Vacuum Circuit Breaker) सिस्टम, नए CR Panel और उच्च क्षमता वाले Transformer लगाए जाएंगे। इससे पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति और वोल्टेज की समस्याओं में सुधार होगा।
1989 में स्थापित यह सब स्टेशन अब तक पुराने ACB System पर निर्भर था, जिसके कारण बढ़ते लोड के समय बार-बार तकनीकी दिक्कतें आती थीं। बिजली विभाग के अनुसार, अब इसकी क्षमता 9 एमवीए से बढ़ाकर लगभग 12–12.6 एमवीए की जाएगी। इसके लिए दो नए 6–6.3 एमवीए Transformer लगाए जाएंगे।
अधिकारियों ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी और इसी वर्ष सब स्टेशन में आधुनिक उपकरण लगाकर अपग्रेड करने का लक्ष्य रखा गया है। यह कदम क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को मजबूत बनाने और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
ग्रामीणों और बिजली उपभोक्ताओं का कहना है कि सब स्टेशन का अपग्रेड होना क्षेत्र की विकास प्रक्रिया में मदद करेगा और तकनीकी बाधाओं के कारण होने वाले बिजली कटौती की समस्या दूर होगी।
हमीरपुर में ड्रैगन बोट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित...
हमीरपुर में Dragon Boat & Traditional Sports Association की नई कार्यकारिणी का गठन। अर्जुन भारद्वाज ब
सिरमौर तहसील स्टाफ ने मेडिकल लीव लेकर जैसलमेर में छुट्टी ली,...
Sirmaur के माजरा तहसील स्टाफ ने Medical Leave का बहाना बनाकर जैसलमेर में छुट्टियां मनाईं। SDM ने कार
हिमाचल के हमीरपुर में अब समय पर मिलेगा गैस सिलेंडर, DC ने रू...
Hamirpur में DC ने Gas Cylinder Supply के लिए Route Chart जारी किया। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में तय