Author : Satish Kumar
नालागढ़ पुलिस थाना के बाहर 1 जनवरी 2026 को हुए ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में Punjab Police ने दो आरोपियों शमशेर सिंह उर्फ शेरू और प्रदीप उर्फ दीपू को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जांच में अहम जानकारियां सामने आई हैं।
एसपी बद्दी विनोद धीमान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी नालागढ़ IED Blast Case में सीधे तौर पर शामिल थे। उन्होंने बताया कि यह घटना किसी एक जगह तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार एक Inter-State Network से जुड़े हो सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश पुलिस और पंजाब पुलिस मिलकर इस पूरे मामले की जांच कर रही हैं। दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय के साथ हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपियों को हिमाचल पुलिस के हवाले किया जाएगा।
बॉर्डर एरिया होने के कारण बद्दी और आसपास के इलाकों में Security Check और निगरानी को और सख्त कर दिया गया है। पुलिस ने लोगों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को देने की अपील की है। जांच एजेंसियां मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं और जल्द ही और खुलासे होने की संभावना है।
चांजू नाला भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग 12 घंटे रहा बंद...
भारी बारिश के बीच landslide से Chamba-Tissa road पर ट्रैफिक ठप रहा, PWD टीम ने JCB मशीन से मलबा हटाक
सरकाघाट में आतंक मचाने वाला खूंखार तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया...
मंडी के सरकाघाट क्षेत्र में वन विभाग की special wildlife टीम ने 2 घंटे के rescue operation के बाद हम
शाहपुर में सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी, दो करोड़ से बनेगा प...
Kangra Shahpur के Gubbar गांव में 500 KW solar plant लगेगा, renewable energy को बढ़ावा मिलेगा, सरकार