Post by : Himachal Bureau
बल्ह विधानसभा क्षेत्र में गुरुकोठा सब-डाकघर को बंद या स्थानांतरित करने की खबर से ग्रामीण चिंतित हो गए। इस पर विधायक इंदर सिंह गांधी के नेतृत्व में छह ग्राम पंचायतों का प्रतिनिधिमंडल शिमला स्थित मुख्य डाकघर पहुंचा और चीफ पोस्टमास्टर जनरल से मुलाकात कर डाकघर को यथावत रखने का ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को बताया कि क्षेत्र पूरी तरह पहाड़ी और दुर्गम है और ग्रामीण, विशेषकर वृद्धजन और महिलाएं, डाक सेवाओं पर निर्भर हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि डाकघर यहीं रहेगा और सेवा बाधित नहीं होगी।
विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सेवाओं का स्थानीय स्तर पर उपलब्ध रहना उनकी प्राथमिकता है और वे बल्ह क्षेत्र के जनहित से जुड़े मुद्दों पर जनता के साथ हमेशा खड़े रहेंगे।
शुभमन गिल के पास श्रीलंका टेस्ट में इतिहास रचने का मौका...
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में Shubman Gill 157 रन बनाकर WTC में 3000 रन पूरे कर सकते हैं। ऐसा करने वाले व
मणिमहेश यात्रा 2026: पंजीकरण जरूरी, प्लास्टिक और तंबाकू पर र...
Manimahesh Yatra 2026 में श्रद्धालुओं के लिए Registration अनिवार्य, छोटे प्लास्टिक पैकेट और बोतलों प
मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यता...
Maa Ashapuri Temple: पांडव काल से जुड़ा मंदिर इतिहा