Author : Bhardwaj Mandi. (HP) Mandi. HP
धर्मशाला। डिप्रेशन में चल रही 19 वर्षीय छात्रा की लुधियाना के अस्पताल में मौत के बाद उसके परिजनों ने धर्मशाला कॉलेज की तीन छात्राओं और एक प्रोफेसर पर मारपीट, डराने-धमकाने और अश्लील हरकतें करने के आरोप लगाए हैं।
परिवार की शिकायत पर पुलिस ने धर्मशाला थाने में बीएनएस की धारा 75, 115(2), 3(5) और हिमाचल प्रदेश शैक्षणिक संस्थान (रैगिंग निषेध) अधिनियम 2009 की धारा 3 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। छात्रा पिछले वर्ष कॉलेज में फेल हो गई थी और द्वितीय वर्ष में दाखिला न मिलने से मानसिक रूप से परेशान थी।
पुलिस ने आरोपी छात्राओं और कॉलेज प्रशासन से पूछताछ शुरू कर दी है। कॉलेज प्रिंसिपल ने बताया कि परिजनों ने कभी लिखित या मौखिक शिकायत नहीं दी थी और छात्रा की डिप्रेशन की स्थिति असफलता और दाखिला न मिलने के कारण थी। मामले की जांच जारी है।
चांजू नाला भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग 12 घंटे रहा बंद...
भारी बारिश के बीच landslide से Chamba-Tissa road पर ट्रैफिक ठप रहा, PWD टीम ने JCB मशीन से मलबा हटाक
सरकाघाट में आतंक मचाने वाला खूंखार तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया...
मंडी के सरकाघाट क्षेत्र में वन विभाग की special wildlife टीम ने 2 घंटे के rescue operation के बाद हम
शाहपुर में सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी, दो करोड़ से बनेगा प...
Kangra Shahpur के Gubbar गांव में 500 KW solar plant लगेगा, renewable energy को बढ़ावा मिलेगा, सरकार