Author : Sourabh Jain
बद्दी के पट्टा-महलोग ब्लॉक समिति चुनाव में अध्यक्ष पद का मुकाबला काफी रोमांचक रहा। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में दोनों उम्मीदवारों को बराबर 7-7 वोट मिले। इसके बाद नियमों के अनुसार फैसला करने के लिए टॉस कराया गया। टॉस में भाजपा समर्थित अशोक कुमार ने जीत हासिल की और उन्हें ब्लॉक समिति का नया अध्यक्ष घोषित किया गया।
वहीं उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस समर्थित ओम प्रकाश ठाकुर ने जीत दर्ज की। उन्हें कुल 9 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी रमा देवी को 6 वोट प्राप्त हुए। इसके साथ ही ओम प्रकाश ठाकुर को ब्लॉक समिति का उपाध्यक्ष चुना गया। यह चुनाव प्रक्रिया आईटीआई पट्टा में आयोजित की गई, जिसमें सभी 15 निर्वाचित सदस्यों ने हिस्सा लिया। चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ।
अध्यक्ष पद के लिए बराबरी के वोट आने के कारण टॉस के जरिए फैसला करना पड़ा, जिससे चुनाव प्रक्रिया और भी दिलचस्प बन गई। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के सामने अब क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी
गौवंश को बचाने के चक्कर में बड़ा हादसा! ऊना में हाईवे पर पलट...
Una-Nangal Highway पर गौवंश को बचाने के प्रयास में Truck अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क पर कचरा बिखरन
माता ज्वाला की कृपा से पूरी हुई मनोकामना, भक्त ने भेंट किया ...
Jwala Ji Temple में मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु ने 1 किलो Silver Chhatra अर्पित किया। मंदिर में श्र
सिरमौर के 640 किसानों को मिला MSP का लाभ, 3 दिन में खाते में...
सिरमौर में Wheat Procurement Season सफलतापूर्वक पूरा हुआ। 640 Farmers से करीब 20 हजार क्विंटल गेहूं