Churdhar Dham में ईमानदारी की मिसाल, 5 लाख का सामान लौटाया

Author : Gopal Dutt Sharma

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र स्थित चूड़धार धाम में ईमानदारी की एक प्रेरणादायक घटना सामने आई है। यहां शिरगुल महाराज मंदिर के पुजारी और सेवादार पंडित दीप राम शर्मा ने एक खोया हुआ कीमती पर्स उसके असली मालिक तक सुरक्षित पहुंचाकर मिसाल पेश की है।

यह पर्स लगभग 5 लाख रुपये मूल्य का बताया जा रहा है, जिसमें सोने के आभूषण और नकदी रखी हुई थी। इसमें सोने की अंगूठियां, मंगलसूत्र, पेंडेंट और कुछ नकदी शामिल थी, जो किसी श्रद्धालु का था। पर्स मिलने के बाद पंडित दीप राम शर्मा ने ईमानदारी दिखाते हुए उसे अपने पास सुरक्षित रखा और असली मालिक की तलाश शुरू की। पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज न होने के बावजूद उन्होंने लगातार तीन दिनों तक प्रयास किया ताकि सही व्यक्ति तक सामान पहुंचाया जा सके।

इस दौरान सोशल मीडिया की मदद ली गई, जिससे जानकारी तेजी से आगे बढ़ी। इसके बाद उत्तराखंड के विकासनगर निवासी एक महिला से संपर्क हुआ। जानकारी और विवरण की पुष्टि करने के बाद पूरी तरह जांच की गई कि वही असली मालिक है।

सभी वस्तुओं की पुष्टि होने के बाद पर्स में रखा सोने का सामान और नकदी महिला को सुरक्षित लौटा दिया गया। अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर महिला ने राहत और खुशी व्यक्त की। स्थानीय लोगों ने पुजारी की इस ईमानदारी की सराहना की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज में विश्वास और मानवता को मजबूत करती हैं और दूसरों के लिए प्रेरणा बनती हैं।

June 3, 2026 5:57 p.m. 356
#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #सिरमौर
देखें खास वीडियो
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
जनजातीय परिवारों को भूमि देने की पहल, राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी शिमला चिट्टा मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब से कथित मुख्य सप्लायर गिरफ्तार 21 वर्षों से कायम जनविश्वास, पति बने बीडीसी और पत्नी फिर बनी प्रधान शिमला में सील्ड रोड को लेकर वकीलों का बड़ा प्रदर्शन, सड़क पर जताया विरोध