Author : Satish Kumar
हिमाचल प्रदेश के बरोटीवाला औद्योगिक क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। 35 वर्षीय मजदूर जीवन पासवान की ब्वायलर कंडेंसर में गिरने से मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि जिस टैंक में उनका शव मिला, वहां उनका कोई काम नहीं था।
जानकारी के अनुसार, जीवन पासवान रविवार शाम लगभग 7:30 बजे आखिरी बार सीसीटीवी कैमरा में दिखाई दिए थे। इसके बाद वह न तो घर लौटे और न ही फैक्ट्री परिसर में मिले। लगभग 24 घंटे बाद संदेह के आधार पर कंडेंसर को बंद कर खाली किया गया, जहां उनका शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला।
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर लिया गया है। पोस्टमार्टम अवकाश के कारण विलंबित हुआ है, जिसे आईजीएमसी शिमला या एम्स बिलासपुर में कराया जाएगा।
इस हादसे के बाद मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो छोटी बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए हैं। अब सवाल यह उठता है कि क्या यह केवल एक हादसा था या इसमें बड़ी लापरवाही शामिल है।
चैल अभ्यारण्य में पहली बार दिखा इंडियन रोलर, कैमरे में तस्वी...
हिमाचल के चैल अभ्यारण्य में पहली बार Indian Roller दिखा। नीलकंठ की तस्वीर कैमरे में कैद, पक्षियों की
पंजाब बंद आज: मोहाली-चंडीगढ़ में स्कूल बंद, यातायात पर असर...
Punjab Bandh Today के दौरान मोहाली-चंडीगढ़ में स्कूल बंद, हाईवे और बाजार प्रभावित होने की आशंका। पुल
मणिमहेश यात्रा के लिए 25 अगस्त से शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा...
मणिमहेश यात्रा 2026 के लिए 25 अगस्त से Helicopter Service शुरू होगी। होली से गौरीकुंड तक किराया 6255