बद्दी Meeting: विधायक ने विकास और शिकायतों पर सख्त Action लिए

Author : Satish Kumar

बद्दी में हुई 'जन शिकायत निवारण समिति' की बैठक में दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को हल करने में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस बैठक में सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार का रहा। तय किया गया कि उद्योगों में हिमाचल के लोगों को 70% रोजगार देने के लिए एक खास कमेटी बनाई जाएगी। इससे स्थानीय युवाओं को नौकरी के ज्यादा मौके मिलेंगे।

बैठक में अवैध निर्माण पर भी सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए। बीबीएनडीए (BBNDA) को कहा गया कि अवैध शेड और कब्जों को तुरंत हटाया जाए। बिजली व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों की जांच होगी और ट्रांसफार्मर पर स्टाफ के नंबर लगाए जाएंगे ताकि लोग आसानी से संपर्क कर सकें।

सड़कों की खराब हालत पर भी फैसला लिया गया कि घटिया काम करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। इसके अलावा प्रदूषण पर भी सख्ती की गई। जो फैक्ट्रियां सड़कों पर केमिकल वाला पानी छोड़ती हैं, उन्हें नोटिस भेजकर कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने साफ कहा कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा और विकास कार्यों में कोई ढील नहीं दी जाएगी।

April 14, 2026 4:24 p.m. 432
#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #बद्दी
देखें खास वीडियो
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का नाम रोशन सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर 51 हजार जुर्माना मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास