सलोह में टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, पति गंभीर घायल
सलोह में टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, पति गंभीर घायल

Post by : Himachal Bureau

Oct. 6, 2026 1:22 p.m. 122

डाडासीबा। ऊना जिले के सलोह में सोमवार को हुए सड़क हादसे में जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र की डाडासीबा तहसील के तहत ग्राम पंचायत लग के गुराला गांव की 35 वर्षीय रजनी बाला की मौत हो गई। हादसे में उनके पति जीवन कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों स्कूटी पर ऊना से अपने घर लौट रहे थे।

तेज रफ्तार टिप्पर ने स्कूटी को मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, सलोह क्षेत्र में एक तेज रफ्तार टिप्पर ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर गए। इसी दौरान रजनी बाला स्कूटी सहित टिप्पर के टायर की चपेट में आ गईं। बताया जा रहा है कि टिप्पर रजनी बाला को करीब 6 से 7 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके पति जीवन कुमार को भी गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी मोहन रावत ने बताया कि हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Read Also: शिमला के जुब्बल-कोटखाई में एंटी-हेल गन पर एक साल की रोक, हाईकोर्ट ने लगाई पाबंदी

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जीवन कुमार गुराला स्कूल में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। रजनी बाला और जीवन कुमार के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। दोनों अभी नाबालिग हैं। हादसे में मां की मौत और पिता के गंभीर रूप से घायल होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #हिमाचल प्रदेश पुलिस #ऊना
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का नाम रोशन सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर 51 हजार जुर्माना मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा