Post by : Khushi Joshi
पांवटा साहिब। उपमंडल की छछेती पंचायत के सारा काईला गांव में तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों ने लोगों में गहरी दहशत पैदा कर दी है। नवीनतम घटना में गांव के निवासी अमर सिंह के बाड़े से तेंदुआ 3 बकरियां और 2 बकरों को उठाकर मार गया। घटना उस समय हुई जब सभी मवेशी घर के ठीक पास बने बाड़े में बंधे हुए थे।
ग्रामीणों का कहना है कि बीते कुछ समय से गांव और आसपास के इलाकों में तेंदुआ और अन्य वन्य जीव बार-बार दिखाई दे रहे हैं। पशुओं के हमले के साथ अब स्थानीय लोग अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हैं।
पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग गांव में जोर पकड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से कहा है कि—
पीड़ित को उचित मुआवजा दिया जाए
गांव में रात्री गश्त बढ़ाई जाए
तेंदुए को पकड़ने के लिए विशेष टीम बनाई जाए
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
वन विभाग के आर.ओ. सुरेंद्र ने बताया कि अभी तक घटना के संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
उन्होंने कहा:
“जैसे ही शिकायत दर्ज होगी, विभाग नियमानुसार जांच करेगा और मुआवजे की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।”
विभाग ने ग्रामीणों को अपील की है कि वे तेंदुए की गतिविधि दिखते ही तुरंत सूचना दें ताकि सुरक्षा कदम तेजी से उठाए जा सकें।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट