Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश में वीरवार रात से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते प्रदेश के कई इलाकों में मौसम खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार के लिए भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी की रात से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में व्यापक बारिश शुरू हो सकती है। निचले और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश, जबकि ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और ठंड का असर और बढ़ सकता है।
23 जनवरी को मौसम और ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है। इस दौरान ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। ऐसे हालातों में पर्वतीय क्षेत्रों में यातायात प्रभावित होने के साथ-साथ जनजीवन पर भी असर पड़ सकता है।
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर 27 जनवरी तक प्रदेश में बना रह सकता है, जिससे बीच-बीच में बारिश और बर्फबारी होती रहेगी। हालांकि 25 जनवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं, जिससे लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
रोहड़ू में वृद्धावस्था पेंशन में फर्जीवाड़ा, कम उम्र के लोग ...
Shimla के Rohru क्षेत्र में Pension Scam का खुलासा, कम उम्र के लोग Old Age Pension ले रहे, Record जा
हिमाचल में नशा तस्करों पर कार्रवाई, सोलन-बद्दी में तीन आरोपी...
Himachal में Drug Smuggling के खिलाफ Police Action तेज, Solan, Baddi और Nalagarh से Opium, Heroin और
अंब गांव में शादी से पहले युवती गायब, परिजनों के आरोपों से म...
Una के Amb क्षेत्र में शादी से पहले लापता युवती का मामला, परिजनों ने युवक पर आरोप लगाया, Police जांच
हिमाचल के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें खराब, ताप...
हिमाचल में Snowfall और Hailstorm से मौसम बदला, कई इलाकों में तापमान गिरा और Weather Alert जारी, फसलो
सड़क पार करते समय हादसा, पिकअप की टक्कर से बच्ची की जान गई...
Shimla के Kotkhai में दर्दनाक road accident, तेज रफ्तार vehicle की टक्कर से 4 साल की बच्ची की मौत, f
आईपीएल में गर्लफ्रेंड कल्चर पर बीसीसीआई लाएगा नए नियम...
IPL 2026 के दौरान खिलाड़ियों के साथ पार्टनर रहने पर BCCI सख्त, टीम अनुशासन और सुरक्षा को देखते हुए न
हिमाचल में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी और तेज हवाओं से परेश...
Himachal में बर्फबारी, rain और तेज आंधी से मौसम बदला, सेब और गेहूं की फसल को नुकसान, कई इलाकों में a