Post by : Himachal Bureau
हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (HRTC) के पेंशनभोगियों ने मासिक पेंशन के भुगतान में लगातार हो रही देरी को लेकर कड़ा विरोध जताया है। पेंशनरों का कहना है कि बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा, जिससे हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
रोड ट्रांसपोर्ट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के पदाधिकारियों ने संयुक्त बयान में आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार दो साल से अधिक समय बीतने के बाद भी पेंशन भुगतान व्यवस्था को सुचारु नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि सरकार सार्वजनिक मंचों पर समय पर पेंशन देने का दावा करती है, लेकिन हकीकत में समय पर धनराशि जारी नहीं की जा रही है।
पेंशनरों ने बताया कि चालू माह की पेंशन बजट से संबंधित फाइल पिछले एक सप्ताह से मुख्यमंत्री के पास लंबित है, जिस पर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने महीने की 22 तारीख के बाद पेंशन मिलने को ‘नए साल का तोहफा’ करार देते हुए इसे पेंशनरों के साथ अन्याय बताया।
पेंशनभोगियों ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि अन्य वर्गों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया गया है, जबकि एचआरटीसी पेंशनरों को इससे वंचित रखा गया है। साथ ही निगम प्रबंधन द्वारा एक साथ पेंशन भुगतान के आश्वासन के बावजूद आयु के आधार पर किस्तों में पेंशन देने की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए।
पेंशनरों ने चेतावनी दी कि यदि भेदभावपूर्ण रवैया जारी रहा, तो वे और उनके परिवार लोकतांत्रिक तरीके से सरकार और कांग्रेस पार्टी का बहिष्कार करेंगे तथा फरवरी में राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। पेंशनभोगियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पेंशन भुगतान के लिए तुरंत धनराशि जारी की जाए।
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर