Post by : Himachal Bureau
जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में 26 दिसंबर को एक युवती की संदिग्ध मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक युवती धर्मशाला से सटे क्षेत्र की रहने वाली थी और पीजी कॉलेज धर्मशाला की छात्रा बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार युवती पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रही थी और उसका इलाज डीएमसी लुधियाना में चल रहा था।
मामले में अब यह बड़ा तथ्य सामने आ रहा है कि कॉलेज में पढ़ाई के दौरान युवती के साथ कथित रूप से जातीय आधार पर भेदभाव किया गया। इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में युवती कॉलेज के एक शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाती हुई नजर आ रही है, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।
युवती के पिता ने 20 दिसंबर को ऑनलाइन माध्यम और पुलिस हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें जातीय भेदभाव के आरोप भी लगाए गए थे। पुलिस ने उस समय मामले की जांच कर पिता की सहमति से शिकायत को सुलझा हुआ बताकर अपडेट कर दिया था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि युवती प्रथम वर्ष की छात्रा थी और उसने इस शैक्षणिक सत्र में कॉलेज में दोबारा प्रवेश नहीं लिया था।
बताया जा रहा है कि युवती की मृत्यु पिछले सप्ताह के दौरान हुई। सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद पुलिस एक बार फिर हरकत में आई है। अब धर्मशाला पुलिस थाना में मामले को दोबारा दर्ज किया जा रहा है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि धर्मशाला थाना में रैगिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें कॉलेज की तीन छात्राओं पर युवती के साथ मारपीट के आरोप लगाए गए हैं, जबकि एक प्रोफेसर के खिलाफ गलत व्यवहार करने का मामला दर्ज किया गया है। यह घटना 18 सितंबर की बताई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर