Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की लडभड़ोल तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत ऊटपुर के एक जांबाज सैनिक के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है। भारतीय सेना के नायक सिद्धांत कुमार राणा (शालू), जो वर्तमान में महाराष्ट्र के अहमदनगर में तैनात थे, का गुरुवार सुबह करीब 8 बजे ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया। मात्र 34 वर्ष की अल्पायु में देश की सेवा करते हुए दुनिया को अलविदा कहने वाले सिद्धांत राणा वर्ष 2012 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे।
वह वर्तमान में अहमदनगर में अपने परिवार के साथ रह रहे थे और बताया जा रहा है कि आगामी 20 अप्रैल को वह छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव आने वाले थे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था और उनके आने की खुशी मनाने वाले परिवार को उनकी शहादत की खबर मिली, जिससे खुशियाँ मातम में बदल गईं।शुक्रवार को जब नायक सिद्धांत कुमार राणा का पार्थिव शरीर सैन्य वाहन में उनके पैतृक गांव ऊटपुर पहुँचा, तो वहां का माहौल अत्यंत गमगीन हो गया। अपने लाडले के अंतिम दर्शनों के लिए सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों और क्षेत्रवासियों का हुजूम उमड़ पड़ा।
इस दौरान चारों ओर 'भारत माता की जय' और 'शहीद सिद्धांत कुमार राणा अमर रहें' के नारों से आसमान गूंज उठा। नायक सिद्धांत अपने परिवार के इकलौते सहारे थे और उनके पीछे उनकी बुजुर्ग माता सुशीला देवी, पत्नी मधु राणा और दो मासूम बेटे अरमान (6 वर्ष) तथा अहान (डेढ़ वर्ष) रह गए हैं। जांबाज बेटे के खोने के गम में माता और पति के वियोग में पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था, जिन्हें देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।
त्रिवेणी श्मशान घाट पर नायक सिद्धांत कुमार राणा का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। सबसे भावुक कर देने वाला पल तब आया जब उनके महज 6 वर्षीय बड़े बेटे अरमान ने अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। इस दृश्य ने वहां मौजूद हर शख्स का कलेजा चीर दिया। भारतीय सेना की टुकड़ी ने अपने बहादुर साथी को शस्त्र उल्टे कर और हवा में फायर कर अंतिम सलामी दी।
इस मौके पर नायब तहसीलदार लडभड़ोल राम पाल बाल्यानी, पूर्व सैनिक लीग के सदस्यों और कई गणमान्य व्यक्तियों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरा क्षेत्र आज अपने इस वीर सपूत के बलिदान को याद कर रहा है, जिसने देश सेवा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
27 अप्रैल को गौ सम्मान दिवस का आयोजन, लोगों को संरक्षण के लि...
27 April को Gau Samman Diwas मनाया जाएगा, Cow Protection और Awareness बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम हों
हिम केयर पर बड़ा घमासान, 60 करोड़ भुगतान पर 110 करोड़ घोटाले...
Him Care Yojana में Payment और Scam को लेकर सियासत तेज, IGMC और Govt पर आरोप-प्रत्यारोप, आंकड़ों को
नाहन-शिमला हाईवे पर भीषण टक्कर, दो कारें आपस में भिड़कर पूरी...
Nahan Shimla Highway पर Car Accident में दो Cars टकराईं, बड़ी क्षति हुई लेकिन सभी यात्री सुरक्षित बच
खेलों से बच्चों में अनुशासन और आत्मविश्वास जैसे गुण विकसित ह...
हमीरपुर में आयोजित Athletics Competition का समापन, Kuldeep Pathania ने विजेताओं को सम्मानित किया, छा
शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40 ग्राम चिट्टे के साथ महिला तस...
Shimla Police ने रेखा नाम की महिला को 40g चिट्टे के साथ पकड़ा। कोडी बस्ती में दबिश देकर हुई गिरफ्तार
हिमाचल आएंगे राहुल गांधी, धर्मशाला में कांग्रेस का बड़ा ट्रे...
धर्मशाला में 21 से 30 अप्रैल तक Congress जिला अध्यक्षों का ट्रेनिंग कैंप होगा। नेता प्रतिपक्ष Rahul
हिमाचल के सभी बड़े मेडिकल कॉलेजों में पीजी सीटें बढ़ेंगी, इल...
Himachal में Medical Colleges की PG Seats बढ़ेंगी। Doctors और Healthcare सुविधाओं में सुधार से मरीजो