छातर गांव से लापता शख्स की मौत सुकेती खड्ड से बरामद हुआ शव
छातर गांव से लापता शख्स की मौत सुकेती खड्ड से बरामद हुआ शव

Post by : Himachal Bureau

Feb. 2, 2026 10:20 a.m. 2368

थाना सुंदरनगर के अंतर्गत छातर गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए व्यक्ति का शव कंडयाह के समीप सुकेती खड्ड से बरामद किया गया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान केशव राम पुत्र स्वर्गीय कोलू राम के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बताया जा रहा है कि वह एक-दो दिन पहले बिना किसी को बताए घर से निकल गया था, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था।

शनिवार देर शाम को ग्रामीणों ने सुकेती खड्ड में एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में देखा। इस बारे में तुरंत पंचायत प्रधान को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचने पर प्रधान और ग्रामीणों ने पाया कि व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि प्रारंभिक जांच और गवाहों के बयानों के आधार पर मौत को लेकर किसी भी तरह का संदेह सामने नहीं आया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा नियमानुसार सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #यात्रा समाचार #मंडी
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता