Author : Beli Ram Ani, District Kullu
कुल्लू। कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सेस राम आजाद का भव्य स्वागत किया गया। बंजार विधान सभा क्षेत्र के मुख्य द्वार बजौरा में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूर्व सेवादल चीफ एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलदेव सिंह ठाकुर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सेस राम आजाद ने कहा कि प्रदेश में जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हर वर्ग को समान रूप से प्रतिनिधित्व दिया है, जिसमें महिलाओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।
आजाद ने कांग्रेस हाई कमान, प्रदेश नेतृत्व, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह, पूर्व मंत्री पंडित खिम्मी राम शर्मा सहित जिला व प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। पूर्व सेवादल चीफ बलदेव सिंह ठाकुर ने कहा कि सेस राम आजाद के नेतृत्व में कांग्रेस को कुल्लू में मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर गांवों में विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
अपने संबोधन में सेस राम आजाद ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल आलोचना करना रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब प्रदेश बाढ़ जैसी आपदा से प्रभावित था, तब केंद्र सरकार ने कोई मदद नहीं दी। साथ ही मंडी लोकसभा सांसद कंगना रनौत को भी प्रभावितों की आवाज उठाने में नाकाम बताया।
सेस राम आजाद ने कहा कि कांग्रेस संगठन को गांव-गांव में मजबूत किया जाएगा और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सभी से संगठन के फैसलों का सम्मान करते हुए एकजुट होकर काम करने की अपील की।
पूर्व सेवादल चीफ बलदेव सिंह ठाकुर ने सेस राम आजाद के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि जब वे अराजपत्रित कर्मचारी नेता थे, तब से ही वे जनता की समस्याओं को मुखरता से उठाते रहे हैं। उनकी ईमानदारी और संगठन के प्रति सच्ची निष्ठा ने उन्हें आज भी पार्टी में एक मजबूत पहचान दिलाई है।
ब्राहलड़ी और डुढाणा में जल्द बनेंगी संपर्क सड़कें, लगेंगे है...
हमीरपुर के ब्राहलड़ी और डुढाणा में संपर्क सड़कें व हैंडपंप जल्द बनेंगे। सुनील शर्मा बिट्टू ने स्कूल
सदियों पुरानी देव परंपरा के तहत चूड़धार रवाना हुए विजट महारा...
देवउत्थान एकादशी पर सरांह से चूड़धार रवाना हुए देव विजट महाराज, शिरगुल मंदिर में होगा पारंपरिक शाही
हमीरपुर महाविद्यालय के चार विद्यार्थियों ने निर्वाचन प्रतियो...
Hamirpur News: राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के चार विद्यार्थियों ने जिला निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता
मेहलरू में अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू, महिलाओं को मिलेग...
Hamirpur News: मेहलरू में PNB RSETI का 12 दिवसीय अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू, महिलाओं को मिलेगा
हमीरपुर में रैपिडो की शुरुआत, बाइक टैक्सी से सफर करना हुआ आस...
Hamirpur Rapido Service: सुजानपुर, नादौन और भोटा तक बाइक टैक्सी की सुविधा से यात्रियों को नया विकल्प
करियर पॉइंट विश्वविद्यालय में समर्थ स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ...
हमीरपुर के Career Point University में समर्थ स्पोर्ट्स मीट 2026 शुरू। अभिनेता नितिन मेहता ने विद्यार
पालमपुर में वृद्धजनों के सम्मान और गरिमापूर्ण जीवन का दिया स...
Palampur News: ब्रह्माकुमारी आश्रम में वृद्धजनों के सम्मान पर विशेष कार्यक्रम हुआ। राधा सूद, आईएएस च