Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के पांगी गांव में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। काशंग जलविद्युत परियोजना के लेबर कैंप में अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें दो मजदूरों की जिंदा जलने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मजदूरों में दहशत फैल गई।
जानकारी के अनुसार, पांगी गांव में पूह-काजा राष्ट्रीय राजमार्ग के पास जलविद्युत परियोजना में काम करने वाले मजदूरों के लिए लोहे के शेड बनाए गए थे। इन्हीं शेडों में करीब 35 मजदूर रह रहे थे। मंगलवार रात करीब एक बजे अचानक एक शेड में आग लग गई। रात का समय होने के कारण शुरुआत में किसी को आग लगने का पता नहीं चला। कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई और पूरा शेड आग की चपेट में आ गया।
मौके पर मौजूद मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बहुत ज्यादा फैल चुकी थी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही एएसआई संजीव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अग्निशमन विभाग और परियोजना कर्मचारियों ने काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
हादसे में 33 वर्षीय रणजीत कुमार निवासी उत्तराखंड और 31 वर्षीय जगत वारे निवासी नेपाल की मौत हो गई। दोनों मजदूर शेड के अंदर सो रहे थे और बाहर नहीं निकल सके। वहीं तीसरा मजदूर सरवन किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकलने में सफल रहा।
पुलिस की शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट या जलती बीड़ी-सिगरेट के कारण लगी हो सकती है। शेड के अंदर प्लाईबोर्ड और बिजली की वायरिंग होने से आग तेजी से फैल गई। घटना के बाद एसएफएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और जरूरी साक्ष्य जुटाए।
प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों ने लेबर कैंपों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि मजदूरों के रहने वाले स्थानों पर आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे