Author : Rajesh Vyas
पालमपुर: नगर निगम पालमपुर, जिला परिषद वार्डों और पालमपुर पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में मतगणना पूर्वाभ्यास (Mock Drill) का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में चुनाव से जुड़े सभी अधिकारियों और मतगणना कर्मियों ने भाग लिया तथा उन्हें मतगणना प्रक्रिया और निर्वाचन नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
31 मई को होने वाली नगर निगम पालमपुर की मतगणना के लिए आयोजित इस पूर्वाभ्यास में कुल 72 मतगणना कर्मियों ने हिस्सा लिया। प्रशासन द्वारा नगर निगम की मतगणना के लिए कुल 8 टेबल लगाए गए हैं, जिन पर 8 अलग-अलग टीमें तैनात रहेंगी।
इसी दिन जिला परिषद के दो वार्डों और पालमपुर पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना भी इसी मतगणना केंद्र पर करवाई जाएगी। इसके लिए 20 टेबल स्थापित किए गए हैं, जिन पर 20 समर्पित टीमें कार्य करेंगी, जबकि दो टीमें रिजर्व में रखी गई हैं। इस प्रकार कुल 88 मतगणना कर्मी मतगणना प्रक्रिया में तैनात रहेंगे।
नगर निगम, जिला परिषद और पंचायत समिति की मतगणना 31 मई को सुबह ठीक 9 बजे शुरू की जाएगी।
मतगणना पूर्वाभ्यास के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक एवं आईएएस अधिकारी सुनील शर्मा, नगर निगम चुनाव सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव, पंचायत समिति निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार पालमपुर साजन बग्गा तथा पंचायत निर्वाचन अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी राजेश्वर भाटिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने मतगणना केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता, अनुशासन और समयबद्ध तरीके से संपन्न की जाए, ताकि चुनाव परिणामों की घोषणा सुचारू रूप से की जा सके।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट