राजा का तालाब में यूजीसी नियमों के खिलाफ उग्र प्रदर्शन बाजार रहे बंद
राजा का तालाब में यूजीसी नियमों के खिलाफ उग्र प्रदर्शन बाजार रहे बंद

Post by : Himachal Bureau

Feb. 2, 2026 2:52 p.m. 2520

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में रविवार को राजा का तालाब कस्बे में सवर्ण समाज सहित समाज के विभिन्न वर्गों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान युवाओं और समाज के अन्य लोगों ने एक विशाल रैली निकालकर यूजीसी के नियमों के खिलाफ आक्रोश जताया। प्रदर्शन के चलते राजा का तालाब का पूरा बाजार बंद रहा, जिसमें हलवाई, मेडिकल स्टोर, सब्जी और अन्य सभी दुकानें शामिल रहीं।

रैली से पहले सवर्ण समाज और अन्य वर्गों के लोग उपतहसील परिसर में एकत्रित हुए। इसके बाद युवाओं ने हाथों में नंगी तलवारें, श्रीराम और श्रीहनुमान के झंडे लेकर बारिश के बीच बाजार में आक्रोश रैली निकाली। रैली में समाज के हर वर्ग के लोगों ने भाग लिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया और जाम की स्थिति भी बनी।

प्रदर्शन के दौरान यूजीसी काला कानून वापस लो, भाजपा सरकार होश में आओ, और यूजीसी हटाओ देश बचाओ जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यूजीसी के नए नियम छात्रों के बीच जातिगत भेदभाव को बढ़ावा देते हैं, जो किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि केंद्र सरकार ने यह कानून लागू करने से पहले इसके सामाजिक प्रभावों पर गंभीरता से विचार नहीं किया। उनका आरोप है कि इस तरह के कानून से देश जातियों में बंट सकता है, जो राष्ट्रीय एकता के लिए खतरनाक है।

लोगों ने कहा कि यह बच्चों के भविष्य से जुड़ा मामला है और जब तक यूजीसी एक्ट को पूरी तरह वापस नहीं लिया जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि सरकार की नीतियां समाज को बांटने वाली हैं और ऐसे कानूनों के खिलाफ उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #कांगड़ा समाचार
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता