इंदौरा के ढसौली में लापता 22 वर्षीय युवक पंकज की ब्यास नदी में लाश मिली
इंदौरा के ढसौली में लापता 22 वर्षीय युवक पंकज की ब्यास नदी में लाश मिली

Post by : Himachal Bureau

May 8, 2026 12:03 p.m. 1423

ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में एक दर्दनाक और रहस्यमयी घटना सामने आई है, जहां 22 वर्षीय युवक पंकज संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के बाद अब मृत अवस्था में पाया गया है। गुरुवार को उसकी लाश ब्यास नदी के सुरडवां पत्तन क्षेत्र से बरामद की गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, युवक पंकज उर्फ पंकू सोमवार रात करीब 2 बजे के बाद बिना किसी को बताए घर से अपनी बाइक लेकर निकला था। बताया जा रहा है कि वह सीधे अपनी पशुशाला की ओर गया था, लेकिन वहां उसके साथ क्या हुआ, यह अभी तक एक बड़ा रहस्य बना हुआ है।

अगली सुबह जब उसके चाचा पशुशाला पहुंचे तो उन्होंने देखा कि पंकज की बाइक गिरी हुई थी और उसके चप्पल भी वहीं पड़े थे। यह दृश्य देखकर परिवार घबरा गया और तुरंत उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिवार और ग्रामीणों ने आसपास के इलाकों में लगातार खोजबीन की, लेकिन पंकज का कोई पता नहीं चल सका। इसी बीच गुरुवार को ब्यास नदी के सुरडवां पत्तन क्षेत्र में उसकी लाश मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पंकज का साइप्रस का वीजा एक दिन पहले ही आया था और उसकी विदेश जाने की टिकट भी कन्फर्म हो चुकी थी। वह विदेश जाने की पूरी तैयारी में था, लेकिन अचानक उसके लापता होने और फिर मृत मिलने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवार के लोग इस घटना से सदमे में हैं और कुछ भी समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर पंकज उस रात पशुशाला क्यों गया था और उसके साथ क्या हुआ। यह पूरा मामला अभी तक रहस्य बना हुआ है।

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हर पहलू को ध्यान में रखा जा रहा है, जिसमें दुर्घटना, आत्महत्या और अन्य संभावनाएं शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंकज एक शांत स्वभाव का युवक था और विदेश जाने को लेकर बहुत उत्साहित था। अचानक उसकी इस तरह मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच में जुटी हुई है ताकि इस रहस्यमयी मौत की सच्चाई सामने आ सके।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #कांगड़ा समाचार
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके बाजार से गायब हुई ओल्ड मॉन्क, खाद्य सुरक्षा कार्रवाई से सैनिक मायूस