Post by : Himachal Bureau
जिला बिलासपुर की ग्राम पंचायत कचौली के अंतर्गत गांव साईं कनैता में देर रात अचानक लगी आग से एक पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई। यह पशुशाला स्थानीय निवासी सुरेश कुमार की बताई जा रही है। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही समय में पशुशाला में रखा सारा सामान जल गया, जिससे पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
आग की सूचना मिलते ही गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और साहस व सूझबूझ का परिचय देते हुए पशुशाला में बंधे सभी पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों की तत्परता के कारण किसी भी पशु को नुकसान नहीं पहुंचा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
ग्रामीणों ने आग को फैलने से रोकने के लिए कड़ी मशक्कत की और पास स्थित रिहायशी मकान को भी आग की चपेट में आने से बचा लिया। यदि आग घर तक पहुंच जाती, तो नुकसान और भी अधिक हो सकता था। ग्रामीणों की इस सामूहिक कोशिश की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
घटना के बाद ग्राम पंचायत कचौली के निवर्तमान प्रधान महेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस आगजनी की घटना में सुरेश कुमार को लगभग ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने और गांव तक सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क न होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके तक नहीं पहुंच सकी, जिससे आग बुझाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर