Post by : Himachal Bureau
कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के चलाली में एचआरटीसी बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान दीपक भारद्वाज, निवासी गुरल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दीपक सोमवार सुबह बाइक से ढलियारा स्थित अपने शिक्षण संस्थान की ओर जा रहा था। इसी दौरान चलाली की मुख्य सड़क पर एक तीखे मोड़ के पास उसकी बाइक सामने से आ रही एचआरटीसी बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीपक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
Read Also: आईजीएमसी में छह महीने से बंद विटामिन टेस्ट, मरीज परेशान
सूचना मिलते ही मोइन पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल देहरा गोपीपुर भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने हादसे में शामिल एचआरटीसी बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तीखे मोड़ और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे की संभावित वजह बताई जा रही है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद होगी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है, वहां पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से यहां स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संबंधी साइन बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में सड़क हादसों को रोका जा सके। 20 वर्षीय दीपक की मौत की खबर से गुरल और चलाली क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट