Post by : Himachal Bureau
शिमला: इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) शिमला की सरकारी लैब में करीब छह महीने से विटामिन संबंधी जांच नहीं हो रही है। डॉक्टरों की ओर से विटामिन टेस्ट लिखे जाने के बाद मरीजों को सरकारी लैब में जांच की सुविधा नहीं मिल रही, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आईजीएमसी में विटामिन टेस्ट की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को अस्पताल परिसर में संचालित क्रस्ना लैब में जांच करवाने के लिए भेजा जा रहा है। यहां जांच की सुविधा होने के बावजूद मरीजों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ रहा है।
लंबे इंतजार से बचने के लिए कई मरीज अस्पताल के बाहर निजी लैब में विटामिन टेस्ट करवाने का विकल्प चुन रहे हैं। इससे मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है, जबकि सरकारी अस्पताल की लैब में यह सुविधा उपलब्ध होने पर मरीजों को राहत मिल सकती थी। आईजीएमसी की ऑर्थो, मेडिसिन सहित अन्य ओपीडी में डॉक्टर मरीजों को आवश्यकता के अनुसार विटामिन जांच कराने की सलाह दे रहे हैं। लेकिन सरकारी लैब में सुविधा नहीं मिलने के कारण मरीजों को जांच के लिए दूसरी जगह जाना पड़ रहा है।
शिमला के दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) जोनल अस्पताल रिपन में भी विटामिन टेस्ट की सुविधा प्रभावित है। यहां जांच के लिए लगी मशीन लंबे समय से खराब बताई जा रही है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मशीन की सुविधा दोबारा शुरू करने के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है।
अस्पतालों में विटामिन जांच की सुविधा बाधित होने से मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था के बावजूद वैकल्पिक लैब का सहारा लेना पड़ रहा है। डीडीयू रिपन में मशीन उपलब्ध होने के बाद सरकारी लैब में जांच दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, आईजीएमसी में विटामिन टेस्ट शुरू होने को लेकर मरीजों को अभी इंतजार करना पड़ रहा है।
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स