Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के दूरदराज जनजातीय क्षेत्र बड़ा भंगाल का दौरा कर हाल ही में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को सभी मामलों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए राहत और पुनर्वास कार्यों की भी समीक्षा की।
सड़क निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये देने का ऐलान
मुख्यमंत्री ने बड़ा भंगाल को सड़क सुविधा से जोड़ने को सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने अधिकारियों को सड़क निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए और हर किलोमीटर के लिए अलग-अलग टेंडर जारी करने को कहा, ताकि काम जल्द पूरा हो सके। उन्होंने निर्माण मशीनरी को हवाई मार्ग से पहुंचाने की संभावना पर भी चर्चा की। इसके साथ ही बड़ा भंगाल सड़क निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की।
बिजली व्यवस्था होगी मजबूत
दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने बिजली की समस्या भी मुख्यमंत्री के सामने रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड को गांव में डीजल जनरेटर लगाने और सभी घरों तक बिजली कनेक्शन एवं आंतरिक वायरिंग का सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर बड़ा भंगाल और लोअर बड़ा भंगाल के लिए एक-एक डीजल जनरेटर उपलब्ध कराने की घोषणा की। साथ ही बाढ़ से प्रभावित जलविद्युत परियोजना को दोबारा शुरू करने और सौर ऊर्जा परियोजनाओं की संभावनाएं तलाशने के भी निर्देश दिए।
किसानों और स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने बड़ा भंगाल की प्रसिद्ध राजमा को अलग पहचान दिलाने के लिए विशेष ब्रांड विकसित करने की बात कही, ताकि किसानों को बेहतर कीमत मिल सके। उन्होंने लोगों को अखरोट और चेस्टनट के पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही स्थानीय मांस उत्पादों के बेहतर दाम सुनिश्चित करने का भरोसा दिया और किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का लाभ दे रही है।
Read Also: मुख्यमंत्री सुक्खू ने सोलन को दी विकास की सौगात, सड़क, पेंशन और शिक्षा को लेकर किए बड़े ऐलान
मोबाइल नेटवर्क और पर्यटन पर सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की मांग को भी गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि सरकार निजी टेलीकॉम कंपनियों से बातचीत कर जल्द मोबाइल सेवाएं शुरू कराने का प्रयास करेगी। इसके अलावा अधिकारियों को ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए उपयुक्त वन भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार बड़ा भंगाल को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करना चाहती है।
छात्रों के लिए विशेष सुविधा का ऐलान
मुख्यमंत्री ने बड़ा भंगाल के विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के लिए छात्रावास निर्माण पर विचार करेगी और उन्हें बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक शैक्षणिक सत्र की शुरुआत और समाप्ति पर छात्रों के लिए हेलीकॉप्टर टैक्सी सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही जरूरतमंद छात्रों का प्रवेश सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में कराने की व्यवस्था भी की जाएगी।
स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया सहारा
दूरदराज क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का प्रशिक्षण देने की घोषणा की। उनका कहना था कि इससे आपात स्थिति में गांव के लोगों को तुरंत प्राथमिक चिकित्सा सहायता मिल सकेगी और छोटे-मोटे इलाज के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
बड़ा भंगाल के विकास को लेकर सरकार का क्या है प्लान ?
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बड़ा भंगाल को प्राकृतिक खेती पंचायत बनाने की दिशा में काम करेगी। साथ ही क्षेत्र को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिलाने के प्रयास, राशन डिपो में खाद्यान्न कोटा बढ़ाने और बाढ़ से सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवारें बनाने की योजना पर भी काम किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बड़ा भंगाल के दो महिला मंडलों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इसके अलावा एक युवक मंडल को एक लाख रुपये देने का भी ऐलान किया। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र की पात्र महिलाओं को इंदिरा गांधी सुख सम्मान निधि योजना के तहत हर महीने 1,500 रुपये पेंशन का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य दूरदराज के क्षेत्रों को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और लोगों की जीवनशैली को बेहतर बनाना है।
ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमारे सोशल मीडिया चैनलों को फॉलो करें।
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे
हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके...
Himachal Earthquake से बुधवार सुबह धरती हिली, शिमला समेत 5 जिलों में 4.0 तीव्रता के झटके महसूस हुए,