कछियारी में ट्रक की चपेट में आई स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल
कछियारी में ट्रक की चपेट में आई स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल

Post by : Himachal Bureau

Jan. 30, 2026 11:52 a.m. 1404

कांगड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कछियारी गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला स्कूटी पर सवार होकर जा रही थी और अचानक उसकी स्कूटी एक ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी ट्रक के नीचे फंस गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद महिला को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी। लोगों की मदद से घायल महिला को प्राथमिक सहायता दी गई, जिसके बाद उसे आगे के इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

घायल महिला को उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रेफर किया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार महिला की टांगों में गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों द्वारा आवश्यक मेडिकल जांचें की जा रही हैं।

घायल महिला की पहचान मीनाक्षी (39) निवासी वीरता के रूप में हुई है, जो बैंक कर्मचारी बताई जा रही है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस हादसे के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #कांगड़ा समाचार
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके बाजार से गायब हुई ओल्ड मॉन्क, खाद्य सुरक्षा कार्रवाई से सैनिक मायूस चिट्टा मुक्त अभियान में युवाओं से सक्रिय योगदान की अपील, नरेश ठाकुर ने दिलाई शपथ रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों से लें नशामुक्त जीवन का अनमोल वचन