Post by : Himachal Bureau
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को चौथे टी-20 मैच में 30 रन से हराया। यह जीत उनके लिए सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त भी लेकर आई। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चुना। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 221 रन बनाए, जिसमें शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने 162 रन की शानदार ओपनिंग साझेदारी की। बड़े लक्ष्य का सामना करते हुए श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने फिफ्टी बनाई, लेकिन उनकी टीम केवल 191 रन ही बना सकी। यह श्रीलंका के लिए टी-20 में उनका बेस्ट स्कोर भी रहा।
भारतीय गेंदबाजों में वैष्णवी शर्मा और अरुंधति रेड्डी ने 2-2 विकेट लिए। भारत के लिए शेफाली वर्मा ने 79 और स्मृति मंधाना ने 80 रन बनाए। मिडिल ऑर्डर में ऋचा घोष ने 16 गेंदों पर 40 रन नाबाद बनाए, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर 10 गेंदों में 16 रन बनाकर नाबाद लौटीं।
इस मैच में मंधाना ने एक और बड़ा कीर्तिमान रच दिया। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए अपने 10,000 इंटरनेशनल रन पूरे किए। मंधाना इस कारनामा को करने वाली मिताली राज के बाद दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। वे महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाली दुनिया की चौथी खिलाड़ी भी बन गई हैं। मिताली राज ने कुल 10,868 रन बनाए थे, न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स ने 10,652 और इंग्लैंड की चर्लोट एडवर्ड्स ने 10,273 रन बनाए थे।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट