बंगाल दौरे पर अमित शाह का हमला, 2026 को लेकर बड़ा दावा
बंगाल दौरे पर अमित शाह का हमला, 2026 को लेकर बड़ा दावा

Post by : Himachal Bureau

Dec. 30, 2025 1:43 p.m. 3694

पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों में बंगाल भ्रष्टाचार और घुसपैठ की समस्या से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अमित शाह ने दावा किया कि अगर वर्ष 2026 में राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा, विकास की रफ्तार तेज की जाएगी और बंगाल की सांस्कृतिक पहचान को फिर से मजबूत किया जाएगा।

गृह मंत्री ने कहा कि बंगाल की सीमाओं से हो रही घुसपैठ केवल राज्य की नहीं, बल्कि पूरे देश की सुरक्षा से जुड़ी गंभीर समस्या है। उन्होंने कहा कि देश की संस्कृति और सुरक्षा को बचाने के लिए सीमाओं को सख्ती से सुरक्षित करने वाली सरकार की जरूरत है और यह काम तृणमूल कांग्रेस नहीं बल्कि भाजपा ही कर सकती है।

अमित शाह ने आगे कहा कि 15 अप्रैल 2026 के बाद जब पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनेगी, तब राज्य की संस्कृति के पुनर्जागरण की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने जनता से वादा किया कि भाजपा के सत्ता में आने पर बंगाल में विकास को प्राथमिकता दी जाएगी और गरीब कल्याण की योजनाओं को मजबूती से लागू किया जाएगा।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई 2026 तक है और चुनाव मार्च-अप्रैल 2026 में होने की संभावना है। राज्य में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं और फिलहाल यहां ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी की सरकार सत्ता में है।

#राजनीति #ताज़ा खबरें #भारत समाचार
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता