आज से बदलेगा मौसम, बारिश-ओलावृष्टि के आसार, गर्मी से राहत
आज से बदलेगा मौसम, बारिश-ओलावृष्टि के आसार, गर्मी से राहत

Post by : Himachal Bureau

May 29, 2026 11:07 a.m. 1428

शिमला: हिमाचल प्रदेश में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 29 मई से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

गुरुवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिला। नौ प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान ऊना में 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि हमीरपुर के नेरी में पारा 39.7 डिग्री तक पहुंच गया।

मौसम विज्ञान केंद्र ने शिमला, मंडी, कुल्लू, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए अंधड़, तेज हवाओं और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा और हमीरपुर में गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण 29 मई से 3 जून तक प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम खराब बना रह सकता है। इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल लू का असर बना हुआ है। बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों में लगातार तीसरे दिन लू चली। हालांकि शुक्रवार से मौसम में बदलाव शुरू होने की संभावना है, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

बारिश के आंकड़ों की बात करें तो 1 मई से 27 मई के बीच प्रदेश में सामान्य से 23 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। इस अवधि में जहां सामान्य वर्षा 56 मिलीमीटर मानी जाती है, वहीं इस वर्ष केवल 43.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

गुरुवार को दर्ज अधिकतम तापमान में ऊना 43.2 डिग्री, नेरी 39.7 डिग्री, बरठीं 37.3 डिग्री, सुंदरनगर 37.2 डिग्री, मंडी 37 डिग्री, नाहन 37 डिग्री, कांगड़ा 36.8 डिग्री, भुंतर 36 डिग्री, धर्मशाला 35 डिग्री और शिमला 29 डिग्री सेल्सियस शामिल रहे।

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और तेज हवाओं, बिजली गिरने तथा ओलावृष्टि से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

#मौसम अपडेट #शिमला #हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारतीय खबरें
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके