हिमाचल में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड, तापमान सिंगल डिजिट
हिमाचल में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड, तापमान सिंगल डिजिट

Post by : Mamta

Dec. 23, 2025 3:31 p.m. 2694

हिमाचल प्रदेश की ऊंची पहाड़ियों पर हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद पूरे राज्य में शीत लहर का असर बढ़ गया है। सोमवार को मौसम साफ रहा और धूप भी निकली, लेकिन इससे दिन के बजाय रातें ज्यादा ठंडी हो गईं। प्रदेश के करीब दो दर्जन शहर इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं, जहां तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है।

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में ठंड ने सबसे ज्यादा असर दिखाया है। ताबो और कुकुमसेरी जैसे इलाकों में तापमान शून्य से काफी नीचे चला गया है, जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पानी जमने लगा है और लोगों को रोजमर्रा के कामों में परेशानी झेलनी पड़ रही है।

राजधानी शिमला और पर्यटन स्थल मनाली में दिन के समय धूप खिलने से लोगों और पर्यटकों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। धूप की वजह से अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन रात का तापमान अभी भी काफी नीचे बना हुआ है, जिससे सुबह और शाम ठिठुरन महसूस की जा रही है।

पहााड़ी इलाकों में मौसम साफ रहने के बावजूद निचले जिलों में हालात अलग हैं। बिलासपुर और मंडी जिले की बल्ह घाटी में घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 26 दिसंबर तक इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में राज्य में मौसम मिला-जुला रह सकता है। 27 दिसंबर के आसपास हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके असर से 28 दिसंबर को ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी या बूंदाबांदी हो सकती है। अगले 24 घंटों में दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है, लेकिन रात की ठंड से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। यात्रियों को सुबह और देर रात सफर करते समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

#मौसम अपडेट #हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं का इंतजार जारी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, किन्नर कैलाश यात्रा जारी रखने के आदेश 26 जुलाई से शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन आइस स्केटिंग ट्रॉफी में चयन दादा से पोती तक कायम रही निशानेबाजी की विरासत, प्रदेश का बढ़ाया मान पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी का बड़ा दावा, पाक क्रिकेट टीम पर लगे गंभीर आरोप राम मंदिर चढ़ावा मामले में आज आएगी SIT की फाइनल रिपोर्ट, हो सकते हैं बड़े खुलासे 15 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, भरवाने से पहले देखें रेट