Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश सरकार पंचायत चुनाव को हाई कोर्ट की तय समयसीमा के अनुसार कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह जानकारी सोमवार को कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि हाल की कैबिनेट बैठक में पंचायत चुनाव पर कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई, लेकिन सरकार हाई कोर्ट के आदेश का पालन करेगी।
उद्योग मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अनौपचारिक तौर पर स्पष्ट किया है कि पंचायत चुनाव 30 अप्रैल से पहले पूरे कराए जाएंगे। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को अभी से जरूरी तैयारियां करने के निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।
उन्होंने बताया कि राज्य की पंचायतों का कार्यकाल 31 जनवरी को समाप्त हो रहा है। इसके बाद पंचायतों में प्रशासनिक व्यवस्था कैसे चलेगी, इस पर सरकार के स्तर पर चर्चा हुई है। हालांकि अभी इस बारे में कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने के विकल्प पर भी विचार किया गया है।
इसी बीच राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर 20 जनवरी को मुख्य सचिव और अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में राज्य सरकार अपना पक्ष रखेगी। उल्लेखनीय है कि हाई कोर्ट ने साफ निर्देश दिए हैं कि पंचायत चुनाव की पूरी प्रक्रिया 30 अप्रैल से पहले पूरी की जाए।
चांजू नाला भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग 12 घंटे रहा बंद...
भारी बारिश के बीच landslide से Chamba-Tissa road पर ट्रैफिक ठप रहा, PWD टीम ने JCB मशीन से मलबा हटाक
सरकाघाट में आतंक मचाने वाला खूंखार तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया...
मंडी के सरकाघाट क्षेत्र में वन विभाग की special wildlife टीम ने 2 घंटे के rescue operation के बाद हम
शाहपुर में सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी, दो करोड़ से बनेगा प...
Kangra Shahpur के Gubbar गांव में 500 KW solar plant लगेगा, renewable energy को बढ़ावा मिलेगा, सरकार
आय घटने से निगम पर बढ़ा आर्थिक दबाव चार करोड़ की कमी...
Shimla Municipal Corporation का budget अब Property Tax और Garbage Fee पर निर्भर, building map और com
जाहू उपतहसील में फोटोस्टैट सेवाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित...
Hamirpur Bhoranj के Jahu उपतहसील परिसर में photocopy services के लिए 6 फरवरी तक sealed tender जमा कर
कुठार में अवैध निर्माण पर टीसीपी विभाग की कार्रवाई नोटिस जार...
Hamirpur Nadaun के Kuthar क्षेत्र में TCP rules तोड़कर निर्माण करने पर व्यक्ति को notice, illegal co
कीमती धातुओं में जोरदार उछाल सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड...
MCX Market में Gold और Silver की कीमतों में तेज बढ़ोतरी investors की safe investment में बढ़ी रुचि ज