टकसाल पंचायत वार्ड-8 में अनु ठाकुर की 4 वोटों से ऐतिहासिक जीत
टकसाल पंचायत वार्ड-8 में अनु ठाकुर की 4 वोटों से ऐतिहासिक जीत

Author : Satish Kumar

May 29, 2026 10:27 a.m. 755

प्रदेश के औद्योगिक कस्बे परवाणू से सटी ग्राम पंचायत टकसाल के वार्ड-8 में हुए पंचायत चुनाव 2026 का परिणाम बेहद रोमांचक रहा। कांटे की टक्कर वाले इस मुकाबले में अनु ठाकुर ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को मात्र 4 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। अनु ठाकुर को कुल 44 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी को 40 वोट प्राप्त हुए।

अनु ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार अमित ठाकुर की धर्मपत्नी हैं। क्षेत्र में अमित ठाकुर की लंबे समय से सामाजिक पहचान और सक्रियता रही है, जिसका प्रभाव भी चुनावी माहौल में देखने को मिला।

इस बार पंचायत चुनाव कई मायनों में खास रहे। पूर्व में टकसाल पंचायत एक बड़ी इकाई थी, जिसमें लगभग साढ़े चार हजार मतदाता शामिल थे। लेकिन पुनर्गठन के बाद इसे तीन अलग-अलग पंचायतों—टकसाल, अम्बोटा और कामली—में विभाजित किया गया। नवगठित टकसाल पंचायत में करीब 1400 मतदाताओं को शामिल किया गया और कुल 11 वार्ड बनाए गए।

इसी नए पंचायत ढांचे के तहत अनु ठाकुर ने वार्ड-8 से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज करते हुए इस वार्ड की पहली निर्वाचित पंच बनने का गौरव हासिल किया।

चुनावी आंकड़ों के अनुसार वार्ड-8 में कुल 93 मत पड़े, जिनमें से 84 वोट वैध पाए गए। वहीं 6 वोट अस्वीकृत घोषित किए गए और 3 मतदाताओं ने नोटा (NOTA) का विकल्प चुना।

मात्र चार वोटों के अंतर से मिली इस जीत को क्षेत्र में महत्वपूर्ण जनादेश के रूप में देखा जा रहा है। परिणाम घोषित होते ही वार्ड में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। अनु ठाकुर की जीत में परिवारजनों, वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं, मातृशक्ति और क्षेत्र के बुद्धिजीवियों का व्यापक समर्थन महत्वपूर्ण रहा।

जीत के बाद अनु ठाकुर ने वार्ड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे वार्ड की सामूहिक जीत है। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ना स्वयं में एक बड़ी उपलब्धि है और वह अपनी प्रतिद्वंद्वी शिखा सहित सभी लोगों को साथ लेकर वार्ड के विकास के लिए कार्य करेंगी।

उन्होंने आगे कहा कि वार्ड में विकास कार्यों के पुराने ढर्रे को बदलकर एक नई और पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाई जाएगी। इसके तहत वह स्वयं प्रत्येक घर तक पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनेंगी और प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों की सूची तैयार करेंगी। इसी सूची के अनुसार विकास कार्यों को प्रभावी और पारदर्शी तरीके से पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा।

नवनिर्वाचित पंच अनु ठाकुर ने भरोसा दिलाया कि वह पूरी ईमानदारी, समर्पण और पारदर्शिता के साथ वार्ड में स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य करती रहेंगी।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #राजनीति #ताज़ा खबरें
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं का इंतजार जारी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, किन्नर कैलाश यात्रा जारी रखने के आदेश 26 जुलाई से शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन आइस स्केटिंग ट्रॉफी में चयन दादा से पोती तक कायम रही निशानेबाजी की विरासत, प्रदेश का बढ़ाया मान पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी का बड़ा दावा, पाक क्रिकेट टीम पर लगे गंभीर आरोप राम मंदिर चढ़ावा मामले में आज आएगी SIT की फाइनल रिपोर्ट, हो सकते हैं बड़े खुलासे 15 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, भरवाने से पहले देखें रेट