केंद्र के बजट में रोजगार और विकास पर खास फोकस रणधीर शर्मा
केंद्र के बजट में रोजगार और विकास पर खास फोकस रणधीर शर्मा

Post by : Himachal Bureau

Feb. 2, 2026 4:20 p.m. 2169

केंद्रीय सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा रविवार को प्रस्तुत किए गए बजट को विधायक रणधीर शर्मा ने श्री नैना देवी जी लोअर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बस्सी रेस्ट हाउस में बैठकर सुना। उन्होंने इस बजट को विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बताया।

विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट जनहितकारी, विकासोन्मुख और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखने वाला है। भाजपा ने इस बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और गरीब वर्ग की अपेक्षाओं पर खरा उतरता है।

उन्होंने कहा कि बजट में कृषि, बुनियादी ढांचा, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्टार्टअप और रोजगार सृजन को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिससे देश के साथ-साथ हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों को भी प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

रणधीर शर्मा ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की स्पष्ट रूपरेखा इस बजट में देखने को मिलती है।

उन्होंने आगे कहा कि बुनियादी ढांचे पर बढ़ा निवेश पर्यटन, सड़क, रेल और कनेक्टिविटी के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के विकास को नई गति देगा और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा।

#हिमाचल प्रदेश #राजनीति #ताज़ा खबरें #भारत समाचार
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके