डलहौजी में चार अनाथ बच्चों की मदद को समाजसेवी डी राणा आगे आए
डलहौजी में चार अनाथ बच्चों की मदद को समाजसेवी डी राणा आगे आए

Author : Bhardwaj Mandi. (HP) Mandi. HP

Dec. 24, 2025 12:01 p.m. 3759

चंबा जिले के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की पंचायत भजोत्रा के एक दूरदराज गांव में चार अनाथ बच्चों की तकलीफ ने सभी को झकझोर दिया है। बच्चों की मदद के लिए नगरोटा बगवां से आए समाजसेवी डी राणा ने मानवता का उदाहरण पेश किया। डी राणा और उनके सहयोगी संजीव कपूर ने दो घंटे जंगल के रास्ते पैदल चलकर मटबाड़ गांव पहुंचे और बच्चों को आर्थिक सहायता एवं एक साल का राशन उपलब्ध कराया।

समाजसेवी के अनुसार, वर्ष 2021 में बच्चों के पिता का निधन बीमारी के कारण हो गया था। इसके कुछ समय बाद उनकी मां भी बच्चों को छोड़कर दूसरी शादी के लिए चली गई। इसके बाद से चारों बच्चे अकेले ही जीवन की कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। परिवार की सबसे बड़ी बेटी निशा को मजबूरी में अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी ताकि वह छोटे भाई-बहनों का पेट भर सके। निशा का रहने का स्थान केवल मिट्टी का एक जर्जर कमरा है, जिसमें बच्चे रहते हैं और पालतू पशुओं को भी बांधना पड़ता है।

17 वर्षीय निशा ने अपने सपनों को त्यागकर घर का भार संभाला है, जबकि 15 वर्षीय भाई मेहनत-मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाने की कोशिश कर रहा है। डी राणा ने बताया कि यह दृश्य देखकर उनकी आंखें नम हो गईं, क्योंकि इतनी छोटी उम्र में बच्चों ने जीवन के दुखों का सामना करना शुरू कर दिया है।

समाजसेवी डी राणा ने बच्चों की पढ़ाई का खर्च और एक साल का राशन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी ली। उन्होंने पंचायत पर सवाल उठाते हुए कहा कि गांव के लोगों और पंचायत ने बच्चों के साथ उचित व्यवहार नहीं किया। भजोत्रा पंचायत आज तक सड़क तक नहीं बनवा पाई, जिससे बच्चों और उनके संरक्षक को गाड़ी छोड़कर जंगल के रास्ते पैदल चलना पड़ा।

डी राणा ने लोगों से अपील की है कि वे आगे आकर इन अनाथ बच्चों की मदद करें, ताकि उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिल सके। इस दौरान उनके साथ सहयोगी संजीव कपूर और रिशु भी मौजूद रहे।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता