Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
हमीरपुर सदर विधायक द्वारा डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस नेता विवेक कटोच ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विधायक के बयान को राजनीतिक और तथ्यों से परे बताते हुए कहा कि जनता को भ्रमित करने की बजाय पहले अपने कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए। विवेक कटोच ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार हमीरपुर मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार का पूरा ध्यान अस्पताल में मरीजों को बेहतर उपचार और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में उपकरणों के आधुनिकीकरण, चिकित्सकों की नियुक्ति, जरूरी संसाधनों की उपलब्धता और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर सरकार गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में आने वाली समस्याएं अचानक पैदा नहीं होतीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही व्यवस्थाओं का परिणाम होती हैं। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की वर्तमान स्थिति के लिए पिछली सरकारों की नीतियों को भी जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि समय पर आधारभूत ढांचे को मजबूत नहीं किया गया और जरूरी संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पाई।
विवेक कटोच ने कहा कि अगर किसी उपकरण में खराबी आती है या कोई अस्थायी तकनीकी समस्या सामने आती है तो प्रदेश सरकार उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की लगातार समीक्षा कर रहे हैं और मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
कांग्रेस नेता ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम जनता की समस्याओं के समाधान में सहयोग करना होता है, लेकिन भाजपा हर मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि विधायक आशीष शर्मा वास्तव में जनहित को लेकर गंभीर हैं तो उन्हें सरकार द्वारा किए जा रहे सकारात्मक कार्यों का समर्थन करना चाहिए, न कि लोगों के बीच भ्रम और चिंता का माहौल बनाना चाहिए।
Read Also: मुख्यमंत्री सुक्खू ने चम्बा के राणा मोहल्ले में बारिश नुकसान का जायजा लिया
विवेक कटोच ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का लक्ष्य प्रदेश के हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने दावा किया कि मेडिकल कॉलेज हमीरपुर सहित प्रदेश के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में लगातार सुधार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर इलाज के लिए परेशान न होना पड़े।
मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यता...
Maa Ashapuri Temple: पांडव काल से जुड़ा मंदिर इतिहा
चंबा मिंजर मेला समापन समारोह में CM सुक्खू करेंगे अध्यक्षता,...
चंबा मिंजर मेला 2026 के समापन समारोह में CM Sukhu शामिल होंगे, मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन समेत कई विका
किन्नर कैलाश यात्रा शुरू, पहले दिन 115 श्रद्धालुओं ने किया प...
Himachal News: Kinner Kailash Yatra शुरू, पहले दिन 115 श्रद्धालु रवाना। Online Registration जारी, Fi
मणिमहेश यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवा...
Manimahesh Yatra 2026 में Online Registration, Chamba News, Yatra Update, Pilgrims Safety के लिए नई
गुरु पूर्णिमा 2026: गुरु महिमा, आस्था और भारतीय संस्कृति का ...
Guru Purnima 2026 पर जानें Guru Purnima, Guru Purnima 2026, Vyas Purnima, Guru Importance, Indian Cu
कॉमनवेल्थ गेम्स में सर्वेश कुशारे ने हाई जंप में जीता रजत पद...
Commonwealth Games, Sarvesh Kushare, High Jump, Silver Medal, India Athletics में भारत को मिला रजत प
लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं ...
Vaishno Devi Yatra लगातार छठे दिन बंद रही। Weather खराब होने से प्रशासन ने श्रद्धालुओं से धैर्य रखने