जनरल वीएन शर्मा ने कहा था- प्रवीन तूने मेरे भाई को जिंदा कर दिया
जनरल वीएन शर्मा ने कहा था- प्रवीन तूने मेरे भाई को जिंदा कर दिया

Author : Rajesh Vyas

Aug. 1, 2026 5:56 p.m. 127

परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा की वीरता और सर्वोच्च बलिदान को सम्मान देने के लिए शुरू की गई स्मारक निर्माण की पहल को याद करते हुए इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने भावुक प्रसंग साझा किया है। उन्होंने बताया कि जब तत्कालीन सांसद किशन कपूर द्वारा डाढ में मेजर सोमनाथ शर्मा के नाम पर स्मारक निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई थी, तो यह जानकारी मिलने पर भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल वीएन शर्मा बेहद भावुक हो गए थे। प्रवीन कुमार के अनुसार, जब उन्होंने जनरल वीएन शर्मा को इस महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी दी तो उन्होंने कहा था, "प्रवीन, तूने मेरे भाई को जिंदा कर दिया।" जनरल शर्मा ने कहा था कि उनके भाई मेजर सोमनाथ शर्मा ने देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनके साहस और वीरता के कारण देश आज भी उनकी बहादुरी को याद करता है।

मेजर सोमनाथ शर्मा के बलिदान को हमेशा याद रखेगा देश

जनरल वीएन शर्मा ने कहा था कि यह उनके लिए गर्व का विषय है कि मेजर सोमनाथ शर्मा जैसे वीर सैनिक की याद में उनके पैतृक क्षेत्र में एक स्मारक बनाया जा रहा है। उन्होंने इस पहल के लिए इन्साफ संस्था की सराहना करते हुए कहा था कि संस्था ने इस महत्वपूर्ण विषय को मजबूती से उठाया और स्मारक निर्माण के लिए प्रयास किए। मेजर सोमनाथ शर्मा स्मारक देश के वीर जवानों के सम्मान और आने वाली पीढ़ियों को सेना के साहस एवं बलिदान की प्रेरणा देने का माध्यम बनेगा।

डाढ में हुआ था स्मारक का शिलान्यास

प्रवीन कुमार ने बताया कि सांसद द्वारा राशि स्वीकृत होने के बाद कई प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पूरा किया गया। इसके बाद गत वर्ष 16 जून को वन विभाग और इन्साफ संस्था के संयुक्त सहयोग से डाढ में मेजर सोमनाथ शर्मा स्मृति वाटिका एवं स्मारक का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में जनरल वीएन शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, स्थानीय सांसद राजीव भारद्वाज और विधायक आशीष बुटेल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उस अवसर पर 96 वर्षीय जनरल वीएन शर्मा ने करीब एक घंटा 20 मिनट तक अपने विचार रखे थे और मेजर सोमनाथ शर्मा के जीवन, वीरता और देश सेवा को याद किया था।

Read Also: बैजनाथ शिव मंदिर के विकास कार्यों को लेकर केंद्रीय मंत्री से हुई चर्चा

जनरल वीएन शर्मा का निधन राष्ट्र के लिए बड़ी क्षति

प्रवीन कुमार ने भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल वीएन शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने नेतृत्व, अनुशासन, साहस और राष्ट्र सेवा के माध्यम से भारतीय सेना को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि जनरल वीएन शर्मा का जीवन देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरणादायक उदाहरण रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार सहित सभी शुभचिंतकों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यताएं चंबा मिंजर मेला समापन समारोह में CM सुक्खू करेंगे अध्यक्षता, कई सौगातें किन्नर कैलाश यात्रा शुरू, पहले दिन 115 श्रद्धालुओं ने किया पवित्र प्रस्थान मणिमहेश यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य गुरु पूर्णिमा 2026: गुरु महिमा, आस्था और भारतीय संस्कृति का महान पर्व कॉमनवेल्थ गेम्स में सर्वेश कुशारे ने हाई जंप में जीता रजत पदक लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं का इंतजार जारी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, किन्नर कैलाश यात्रा जारी रखने के आदेश