Post by : Himachal Bureau
देशभर के छात्रों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने वर्ष 2026 के लिए लगभग 200 करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप देने की घोषणा की है। इस योजना के तहत हजारों मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्र 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति का लाभ उठाकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। यह जानकारी यूनिवर्सिटी के चांसलर के सलाहकार प्रो. डॉ. आरएस बावा ने बद्दी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।
प्रो. बावा ने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी शिक्षा, रिसर्च, इनोवेशन और प्लेसमेंट के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रही है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी रिसर्च और पेटेंट के मामले में देश के अग्रणी संस्थानों में शामिल हो चुकी है। पिछले कुछ वर्षों में यूनिवर्सिटी के छात्रों और फैकल्टी द्वारा 20 हजार से अधिक रिसर्च पब्लिकेशन किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी में अब तक 5519 से अधिक पेटेंट फाइल किए जा चुके हैं, जिनमें से 5212 पेटेंट प्रकाशित और 238 पेटेंट ग्रांट हो चुके हैं। केवल वर्ष 2025 में ही छात्रों ने 1247 पेटेंट फाइल किए, जिनमें 943 प्रकाशित और 25 पेटेंट ग्रांट हुए। कंट्रोलर जनरल ऑफ पेटेंट्स की रिपोर्ट के अनुसार चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी देश के अग्रणी रिसर्च संस्थानों में शामिल है।
प्रो. बावा ने बताया कि यूनिवर्सिटी का टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर वर्ष 2023-24 में 1126 पेटेंट फाइलिंग के साथ देश में शीर्ष स्थान पर रहा। वहीं पिछले पांच वर्षों में पेटेंट फाइलिंग के मामले में यूनिवर्सिटी देश की टॉप-5 संस्थाओं में जगह बना चुकी है। उन्होंने बताया कि क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी लगातार तीसरे वर्ष भारत की नंबर-1 प्राइवेट यूनिवर्सिटी बनी है।
उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2025 में यूनिवर्सिटी के 44 फैकल्टी सदस्य स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी-एल्सेवियर द्वारा जारी दुनिया के टॉप दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किए गए। रिसर्च में हिमाचल के छात्रों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हिमाचल की एम-फार्मा छात्रा काजल और छात्र राहुल के रिसर्च से जुड़े पेटेंट भी प्रकाशित हुए हैं।
प्लेसमेंट के क्षेत्र में भी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी अग्रणी बनी हुई है। वर्ष 2025 में 1300 से अधिक रिक्रूटर्स ने यूनिवर्सिटी के छात्रों को दस हजार से ज्यादा नौकरियां दीं। इस दौरान 1.74 करोड़ रुपए का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय पैकेज और 54.75 लाख रुपए का सबसे बड़ा घरेलू पैकेज रिकॉर्ड किया गया।
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स