Author : Ritesh Kumar Sood
बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेहल और घांगन में वीरवार को विधायक किशोरी लाल ने विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। सेहल में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के नवनिर्मित कक्षों का उद्घाटन किया गया, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं मिल सकें। इसके साथ ही लखदाता मंदिर में नव-निर्मित स्टेज का भी उद्घाटन किया गया, जो भविष्य में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी होगा।
घांगन गांव में विधायक ने नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती हैं। अच्छी सड़कें ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा देती हैं, व्यापार बढ़ावा देती हैं और आपातकालीन सेवाओं को सुगम बनाती हैं।
विधायक किशोरी लाल ने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर भवन और सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में विद्यालयों के विकास के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक स्थल हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं। इनके विकास से न केवल आस्था मजबूत होती है बल्कि सामाजिक एकता भी सुदृढ़ होती है। विधायक ने यह भी बताया कि क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है और सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट